फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uber Air Taxi: अब सड़कों पर नहीं, आसमान में उड़ेगी उबर! जल्द एप से बुक कर सकेंगे इलेक्ट्रिक 'एयर टैक्सी'

Fri, 27 Feb 2026 01:46 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Uber Air Taxi: ट्रैफिक जाम से बचने के लिए उबर जल्द ही अपनी 'इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी' सर्विस शुरू करने जा रहा है। 2026 में दुबई से शुरू होने वाली इस सर्विस के जरिए आप नॉर्मल कैब की तरह ही उबर एप से सीधे आसमान का सफर बुक कर सकेंगे। पूरी तरह से इलेक्ट्रिक इस फ्लाइंग टैक्सी में एक साथ 4 लोग सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन
उबर एयर टैक्सी - फोटो : जॉबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक जाम में फंसना किसी को पसंद नहीं होता। सोचिए, अगर आपकी कैब सड़क के बजाय सीधे हवा में उड़ने लगे तो कैसा होगा? दुनिया की जानी-मानी कैब कंपनी उबर अब इस सपने को सच करने जा रही है। उबर ने  इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी जोबी एविएशन के साथ एक खास साझेदारी की है। इसके तहत 2026 तक दुनिया के कई शहरों में मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम लॉन्च किया जाएगा। आसान भाषा में कहें तो जल्द ही आप अपने फोन से नॉर्मल कैब की तरह ही इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी भी बुक कर पाएंगे।

सबसे पहले कहां मिलेगी यह सर्विस?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसमान में उड़ने वाली इस टैक्सी का मजा सबसे पहले दुबई के लोगों को मिलेगा। इसके बाद यह सर्विस न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, यूनाइटेड किंगडम और जापान जैसे बड़े शहरों में भी शुरू की जाएगी। हालांकि हर देश में इसके लिए वहां की स्थानीय सरकार से अनुमति लेनी होगी।

कैसी होगी उबर की यह 'एयर टैक्सी'?

ये कोई आम हेलिकॉप्टर नहीं है बल्कि यह भविष्य की टेक्नोलॉजी (eVTOL) पर आधारित होगी:

  • पूरी तरह इलेक्ट्रिक: यह पेट्रोल या एविएशन फ्यूल से नहीं बल्कि बैटरी से चलेगी।
  • सिटिंग कैपेसिटी: इसमें एक बार में 4 यात्री आराम से सफर कर सकेंगे।
  • पर्यावरण के अनुकूल: इससे प्रदूषण नहीं होगा और यह सामान्य हेलिकॉप्टर के मुकाबले बहुत कम शोर करेगी।
  • सुपरफास्ट: ट्रैफिक का कोई झंझट नहीं, यानी मिनटों में आपका सफर पूरा हो जाएगा।

 

विज्ञापन

 

कैसे कर सकेंगे एयर टैक्सी की बुकिंग?

इसे बुक करना उतना ही आसान होगा जितना आज आप कैब बुक करते हैं:

  • अपने स्मार्टफोन में उबर एप खोलें।
  • होमस्क्रीन पर 'जोबी एविएशन' या 'उबर एयर' का ऑप्शन चुनें।
  • अपनी लोकेशन और डेस्टिनेशन डालें और बुकिंग कंफर्म करें।
  • खास बात: कंपनी के मुताबिक, आपके सिर्फ एक टैप करने पर पूरी यात्रा लिंक हो जाएगी। यानी आपके घर से एयर टैक्सी के स्टेशन तक आपको ले जाने और छोड़ने के लिए एक प्रीमियम कार (उबर ब्लैक) की सुविधा भी इसी बुकिंग में शामिल होगी।

सेफ्टी और टेस्टिंग का क्या?

अमेरिका में उड़ान भरने के लिए कंफर्मफेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की मंजूरी जरूरी होती है। जोबी के एयरक्राफ्ट अभी टेस्टिंग के आखिरी चरण में हैं। सुरक्षित और भरोसेमंद सर्विस देने के लिए कंपनी अब तक 50,000 मील से ज्यादा की टेस्ट फ्लाइट्स पूरी कर चुकी है।

भविष्य की झलक

उबर का यह कदम हमारे सफर करने के तरीके को पूरी तरह बदल कर रख देगा। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो 2026 के बाद ऑफिस या एयरपोर्ट जाने के लिए हमें ट्रैफिक जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। लोग सीधा आसमान का रास्ता चुनेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें