फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में जल्द आ रही है Audi SQ8: कंपनी ने किया लॉन्चिंग डेट का एलान, जानें 507hp वाली इस SUV के शानदार फीचर्स

Fri, 27 Feb 2026 01:09 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Audi SQ8 India launch: जर्मन कार निर्माता कंपनी ऑडी भारतीय सड़कों पर अपनी नई ताकतवर मशीन SQ8 उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी लॉन्चिंग की डेट भी तय हो गई है, यह एसयूवी उन लोगों के लिए है जो Q8 की लग्जरी और RS Q8 की बेतहाशा रफ्तार के बीच का परफेक्ट बैलेंस ढूंढ रहे हैं। जानिए मार्च में लॉन्च होने वाली इस कार के बारे में विस्तार से...
 
विज्ञापन
ऑडी क्यू 8 - फोटो : audi.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रीमियम परफॉर्मेंस एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है। ऑडी इंडिया 17 मार्च को भारत में नई ऑडी एसक्यू 8 लॉन्च करने जा रही है। यह मॉडल स्टैंडर्ड ऑडी क्यू 8 और टॉप-स्पेक ऑडी आरएस क्यू 8 के बीच के गैप को भरेगा। 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी 8 इंजन, स्पोर्टी डिजाइन और लग्जरी-फोकस्ड केबिन के साथ  ऑडी एसक्यू8उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो रोजमर्रा की उपयोगिता के साथ रेस-कार जैसा थ्रिल चाहते हैं।
विज्ञापन


इंजन और परफॉर्मेंस
ऑडी एसक्यू 8 में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी 8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 507 hp और 770 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन आरएस क्यू8 में भी इस्तेमाल होता है, हालांकि वहां ट्यूनिंग ज्यादा आक्रामक है। इसके मुकाबले स्टैंडर्ड क्यू8 में 3.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 340 hp और 500 Nm देता है। एसक्यू8 की बात करें तो इसमें पावर 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिए पहियों तक पहुंचती है। उम्मीद है कि इसमें ऑडी का क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा, जो हाई-स्पीड स्टेबिलिटी और बेहतर ग्रिप सुनिश्चित करेगा।

ये भी पढ़े: Upcoming Sedans: क्या बाजार में फिर लौटेगा सेडान का क्रेज? आने वाली हैं ये प्रीमियम कारें, जानें क्या होगा खास
विज्ञापन


डिजाइन कैसी होगी?
एसक्यू8 का लुक इसे भीड़ से अलग करता है। इसमें सिंगल-फ्रेम ग्रिल के साथ हनीकॉम्ब पैटर्न और डार्क फिनिश एलिमेंट्स मिलते हैं। बड़े एयर इंटेक्स वाला स्पोर्टी बंपर इसे एग्रेसिव अपील देता है। साइड प्रोफाइल में ढलती रूफलाइन, मजबूत शोल्डर लाइन और S-विशिष्ट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। साथ ही पीछे की ओर फुल-विड्थ एलईडी लाइट बार, डिफ्यूजर-स्टाइल बंपर और क्वाड एग्जॉस्ट आउटलेट्स इसकी परफॉर्मेंस पहचान को और मजबूत करते हैं। रूफ-माउंटेड स्पॉइलर इसे और ज्यादा डायनामिक लुक देता है।

कैसा होगा इंटीरियर ?
इसका इंटीरियर तो और शानदार हो सकता है। इसके केबिन में फ्लैट-बॉटम लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, S बैजिंग और पैडल शिफ्टर्स मिलने की उम्मीद हैं। सेंटर कंसोल पर ग्लॉसी ब्लैक फिनिश और इलेक्ट्रॉनिक गियर सेलेक्टर दिया गया है। स्पोर्ट सीट्स में लेदर और कंट्रास्ट स्टिचिंग व एस लोगो मिलते हैं, जो बेहतर लेटरल सपोर्ट देते हैं। एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम मटेरियल्स के साथ केबिन लग्जरी फील बनाए रखने का अनुमान लगाया जा रहा है।

फीचर्स: टेक्नोलॉजी से भरपूर
SQ8 में डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले सेटअप मिलता है एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरा इंफोटेनमेंट के लिए। साथ ही इसके अन्य प्रमुख फीचर्स में नीचे बताई गई चीजें शामिल हो सकती हैं:
  • बीएंडक्यू प्रीमियम ऑडियो सिस्टम।
  • वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो।
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी।
  • मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल।
  • पैनोरमिक सनरूफ।
  • पावर्ड फ्रंट सीट्स (हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन के साथ)।
  • सेफ्टी और ADAS फीचर।
ये भी पढ़े: Bharat Taxi: ड्राइवरों को 80% मुनाफा, ₹500 में शेयर, जानें क्या है भारत टैक्सी का नया मॉडल?

क्या ये कार सुरक्षित होगी?
बताया जा रहा है कि सेफ्टी के लिहाज से एसक्यू8 में मल्टीपल एयरबैग्स, एबीएस, ईसीएस ट्रैक्शन कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, पार्क असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आईएसओफिक्स माउंट्स मिलेंगे। इसके अलावा एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स जैसे एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग भी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


क्या होगी कीमत और मुकाबला?
हालांकि आधिकारिक कीमत की घोषणा 17 मार्च को होगी, लेकिन अनुमान है कि यह क्यू8 से ऊपर और आरएस क्यू8 से नीचे पोजिशन की जाएगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला अन्य जर्मन परफॉर्मेंस कूपे-एसयूवी मॉडल से हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें