फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Tips: गर्मी के मौसम में मोटरसाइकिल के लिए कैसे चुनें सही टायर, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Mon, 20 May 2024 01:47 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपनी बाइक के लिए नया टायर खरीदने की सोच रहे हैं तो एक मिनट में जानें किस तरह का टायर चुनना सही रहेगा। साथ ही टायर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आगे इस खबर में जानिए डिटेल। 
विज्ञापन
Auto Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के मौसम में दो पहिया वाहन चलाना आसान नहीं होता है। बाइक या स्कूटर सड़क पर चलाने से पहले अगर आप कुछ उपकरणों की सही से जांच कर लेंगे तो बीच रास्ते में दिक्कत नहीं आएगी। बाइक या स्कूटर के टायर अगर सही हो तो सड़क पर हादसा होने की संभावना कम हो जाती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में दो पहिया वाहन के लिए किस तरह के टायर बेहतर होते हैं। साथ ही दो पहिया वाहनों के टायरों के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन

कितने तरह के होते हैं टायर

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि टायर दो तरह के होते हैं। ट्यूब वाले टायर आसानी से मिल जाते हैं और ये सस्ते भी होते हैं। इन टायरों में पंक्चर होने का खतरा ज्यादा होता है। वहीं, ट्यूबलेस टायर थोड़े महंगे होते हैं। इनमें बेहतर ग्रिप के साथ पंक्चर होने की संभावना भी कम होती है। इसके अलावा टायर का चुनाव करते वक्त आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि टायर का पैटर्न भी काफी महत्वपूर्ण होता है। रोड टायर थोड़े चिकने होते हैं और सड़क पर ये बेहतर ग्रिप देते हैं। वहीं, ऑफ रोड टायर कच्ची सड़कों पर अच्छी ग्रिप देते हैं। ये टायर खांचेदार और डबल सपोर्ट के साथ आते हैं। 

टायरों में कपाउंड की महत्ता

दो पहिया वाहनों के टायरों में कपाउंड की काफी अहमियत होती है। अगर नरम कपाउंड वाले टायर हैं तो ये सड़क पर बेहतर ग्रिप के साथ अचछा कंट्रोल भी देते हैं। मगर ये जल्दी खराब हो जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ, हार्ड कपाउंड वाले टायर होते हैं, जो कि लंबे समय तक चलते हैं। साथ ही अधिक टिकाऊ होते हैं, हालांकि, ये सड़क पर कम ग्रिप प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन

टायरों का साइज और हवा का प्रेशर

टू व्हीलर वाहनों में टायरों का साइज और टायरों में प्रेशर भी अहम होता है। नया टायर लेंगे तो टायर के साइडवॉल पर रिम साइज लिखा होता है। गर्मी के मौसम में टायरों में हवा का प्रेशर थोड़ा ज्यादा होना चाहिए। इसके पीछे की वजह है कि गर्मी के दौरान अक्सर देखा गया है कि हवा टायर में फैल जाती है, इसलिए दो पहिया वाहनों में हवा का स्तर थोड़ा ज्यादा ही रखना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें