फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन इंश्योरेंस: क्या आपको अपने टू-व्हीलर के लिए बीमा खरीदना है? इन बातों का जान लें, होगा बड़ा फायदा

Wed, 20 Apr 2022 07:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टू-व्हीलर्स हर उम्र के लोगों में लोकप्रिय हो रहे हैं। ऐसे में वाहन के लिए इंश्योरेंस (बीमा) की अनदेखी करना किसी के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
टू-व्हीलर इंश्योरेंस - फोटो : i stock
भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में दोपहिया वाहनों की मांग हमेशा रहती है। टू-व्हीलर्स हर उम्र के लोगों में लोकप्रिय हो रहे हैं। ऐसे में वाहन के लिए इंश्योरेंस (बीमा) की अनदेखी करना किसी के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है। दोपहिया वाहनों के लिए इंश्योरेंस न सिर्फ राइडर को वित्तीय सुरक्षा देता है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में यह कानूनी तौर पर जरूरी होता है।

भारत में वाहनों से भरी सड़कों में ट्रैफिक की समस्याएं आम होती हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन लाखों यात्रियों की पसंदीदा बन जाते हैं। जिससे उन्हें ट्रैफिक ग्रिड-लॉक में निकलने में मदद मिलती है और अपनी मंजिल तक पहुंचने में समय की बचत होती है। ऑटोमोबाइल उद्योग हाई-एंड स्पोर्ट्स बाइक से लेकर औसत रेंज वाली दैनिक कम्यूटर बाइक तक दोपहिया वाहनों की एक बड़ी रेंज प्रदान करता है। प्राइस रेंज के बावजूद, अपने वाहन का बीमा करना महत्वपूर्ण हो जाता है। जब आपको पता चलता है कि बाइक बीमा पॉलिसी के क्या फायदे हैं, तब यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।

यहां हम आपको उन डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं,  जिन्हें दोपहिया वाहन के लिए बीमा खरीदते समय ध्यान में रखना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 7
टू-व्हीलर इंश्योरेंस - फोटो : istock
दोपहिया बीमा पॉलिसी को कर सकते हैं कस्टमाइज
आप अपनी दोपहिया बीमा पॉलिसी को कस्टमाइज कर सकते हैं। आपकी दोपहिया बीमा पॉलिसी ऐड-ऑन के जरिए आपकी जरूरतों के मुताबिक अनुकूलन योग्य है, यानी कस्टमाइज की जा सकती है। एक दोपहिया बीमा पॉलिसी कई तरह के कारकों पर निर्भर करती है। इसमें वाहन की इंजन क्षमता, निर्माण वर्ष, मॉडल और भौगोलिक स्थिति जैसी कई चीजें शामिल हैं। आप सभी ऐड-ऑन कवरों की लिस्ट हासिल कर सकते हैं और अलग-अलग बीमा कंपनियों की ऑनलाइन तुलना कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
टू-व्हीलर इंश्योरेंस - फोटो : For Reference Only
बाइक बीमा पॉलिसी के लिए कैशलेस क्लेम करें
यदि आपके दोपहिया वाहन को नुकसान पहुंचा है तो घबराएं नहीं। आपकी बीमा पॉलिसी आपको अपने दोपहिया वाहन के लिए कैशलेस क्लेम करने की सुविधा देती है। आपको बस इतना करना है कि वाहन को उस गैरेज में भेज दें, जिसका कंपनी के साथ टाई-अप हो। इससे वह उन लागतों के अलावा एक भी पैसा नहीं देना होगा, जो बीमाकर्ता द्वारा कवर नहीं की जाती हैं।

4 of 7
Bike Key - फोटो : Royal Enfield
क्या अपने चाबी खो दी? इसका भी दावा मिलता है
रोजमर्रा के कामकाज और झंझटों के कारण कई बार लोगों का मन कहीं खोया रहता है। ऐसे में वाहन की चाबी का खोना आम बात है। कोई भी समझदार खरीदार नई चाबी हासिल करने के लिए अतिरिक्त रुपये खर्च नहीं करना चाहेगा। आपकी बीमा पॉलिसी में एक 'की प्रोटेक्ट' ऐड-ऑन है जो चोरी या क्षति के मामलों में खोई हुई चाबी की लागत को कवर करता है। इसके अलावा, कंपनी आपके दोपहिया वाहन के ताले और चाबी को भी बदलवा सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
Bike Engine - फोटो : For Reference Only
बेसिक बीमा पॉलिसी इंजन को कवर नहीं करती है
दोपहिया वाहन का एक महत्वपूर्ण और महंगा कंपोनेंट इंजन है। एक बुनियादी बीमा योजना में इसे शामिल नहीं किया जाता है। हालांकि, आप निश्चित रूप से 'बाइक इंजन प्रोटेक्ट' ऐड-ऑन कवर खरीदकर पॉलिसी को कस्टमाइज कर सकते हैं और इंजन का बीमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
third party insurance - फोटो : For Reference Only
बीमा कवर के साथ, व्यक्ति को मिलती है कानूनी सुरक्षा
बीमा पॉलिसी की एक खास बात यह है कि यह आपको कानूनी सुरक्षा प्रदान करती है। थर्ड पार्टी (तीसरे पक्ष) के साथ एक दुर्घटना और इसके बाद होने वाले कानूनी मुद्दों की स्थिति में, बीमा पॉलिसी दोपहिया वाहनों के मालिकों के बचाव में मदद करती हैं। ऐसे मामले में, थर्ड पार्टी बीमा पॉलिसी आपको कानूनी सुरक्षा कवच प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टू-व्हीलर इंश्योरेंस - फोटो : iStock
भारत के बाहर बीमा का क्लेम नहीं
भारत में भौगोलिक सीमा के बाहर बीमा का दावा नहीं किया जा सकता है। आपकी बीमा पॉलिसी भारत की भौगोलिक सीमा के बाहर वाहन को हुए नुकसान को कवर नहीं करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें