फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors: टाटा नेक्सन, अल्ट्रोज, हैरियर जैसी गाड़ियों के लिए आ रहे दो नए इंजन, जानें कितने होंगे दमदार

Fri, 20 Jan 2023 02:37 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही दो नए इंजन को लाने की तैयारी की जा रही है। इन दोनों इंजन को किन कारों में फिट किया जाएगा और ये कितने दमदार होंगे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : tata motors

टाटा मोटर्स की ओर से लगातार अपने वाहनों को और बेहतर किया जा रहा है। इसी क्रम में कंपनी दो नए इंजन पर काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही इन दोनों इंजनों को कई मॉडल्स में रिप्लेस किया जा सकता है। इन दोनों इंजन को कंपनी किन कारों में दे सकती है और कितनी क्षमता के इंजन होंगे। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

आएंगे दो नए इंजन

2 of 7
For Reference Only - फोटो : tata motors
ऑटो एक्सपो में कई कंपनियों ने अपनी कई कारों को पेश किया और कई कारों को लॉन्च किया। इसी के साथ ही टाटा की ओर से भी एक्सपो में इलेक्ट्रिक से लेकर आईसीई इंजन वाली कारों को भी पेश किया गया। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही दो नए इंजन के साथ टाटा की कारें अपडेट होने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन

इन इंजन पर काम कर रही कंपनी

3 of 7
For Reference Only - फोटो : tata motors
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दो नए इंजन पर कंपनी काम कर रही है। इनमें पहला इंजन 1.2 लीटर का है जबकि दूसरा इंजन 1.5 लीटर का होगा। दोनों इंजन टर्बोचार्ज्ड गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन हैं। खास बात ये है कि ये दोनों ही इंजन पेट्रोल के होंगे और इनका वजन भी मौजूदा इंजन के मुकाबले कम होगा।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

1.2 लीटर इंजन की क्या है क्षमता

4 of 7
For Reference Only - फोटो : tata motors
1.2 लीटर के टीजीडीआई इंजन की बात करें तो यह 1198 सीसी का तीन सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन है। जिससे कार को 125 पीएस और 225 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। यह भारत स्टेज 6 के फेज-2 के स्टैंडर्ड का होगा। साथ ही इसे पेट्रोल और ई-20 ईथेनॉल से भी चलाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

1.5 लीटर इंजन कितना दमदार

5 of 7
For Reference Only - फोटो : tata motors
कंपनी की ओर से दूसरा इंजन 1.5 लीटर का है। यह 1498 सीसी का चार सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन है। जिससे कार को 170 पीएस और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। 1.2 लीटर इंजन की तरह इसे भी पेट्रोल के साथ ई-20 ईथेनॉल से चलाया जा सकेगा। यह भी भारत स्टेज 6 के फेज-2 के स्टैंडर्ड का होगा।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन

क्या हैं खूबियां

6 of 7
For Reference Only - फोटो : tata motors
इन दोनों ही इंजन को बाकी इंजन के मुकाबले एल्यूमिनियम से बनाया गया है जिससे इनका वजन कम रखने में मदद मिली है। हाई प्रैशर गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन तकनीक और एडवांस कम्बंशन सिस्टम के जरिए एवरेज बेहतर करने में मदद मिलती है। इनमें मेंटिनेंस फ्री वॉल्व ट्रेन और टाइमिंग चेन तकनीक से इंजन ज्यादा भरोसेमंद हो जाते हैं और इसका सीधा फायदा ग्राहक की जेब को होता है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन
विज्ञापन

किन कारों में मिलेंगे इंजन

7 of 7
For Reference Only - फोटो : tata motors
कंपनी की ओर से जल्द ही इन दोनों इंजन से लैस कारों को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की संभावना है कि कंपनी 1.2 लीटर के तीन सिलेंडर वाले टर्बाचार्ज्ड इंजन को पंच, नेक्सन, अल्ट्रोज जैसी कारों में दे और 1.5 लीटर वाले इंजन को हैरियर, सफारी और कर्व में दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से इन इंजन को किन कारों में दिया जाएगा इस बारे में कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें