TVS 160cc Scooter: टीवीएस (TVS) जल्द ही भारतीय बाजार में एक बिल्कुल नया 160cc का 'मैक्सी-स्कूटर' लाने की तैयारी कर रहा है। ये स्कूटर दमदार लिक्विड-कूल्ड इंजन, 14-इंच के बड़े व्हील्स और एडवांस स्मार्ट फीचर्स के साथ आ सकता है। यह स्कूटर प्रीमियम सेगमेंट में तहलका मचाएगा। आइए जानते हैं ये कब तक आएगा और क्या होंगे इसके फीचर्स?
भारतीय स्कूटर बाजार अब तेजी से बदल रहा है। अब ग्राहकों को सिर्फ अच्छा माइलेज ही नहीं, बल्कि दमदार लुक, पावर और एडवांस फीचर्स भी चाहिए। इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए, टीवीएस मोटर कंपनी (TVS) एक बिल्कुल नए और पावरफुल 160cc मैक्सी-स्कूटर पर काम कर रही है। आने वाले समय में 110cc और 125cc का बाजार काफी बदलने वाला है और TVS का यह नया प्रोजेक्ट प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव ला सकता है।
विज्ञापन
नए TVS 160cc स्कूटर की मुख्य बातें
बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म: यह मौजूदा TVS Ntorq से एकदम अलग होगा और इसे एक नए प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा।
पावरफुल इंजन: इसमें नया लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा, जो Ntorq के एयर-कूल्ड इंजन से ज्यादा दमदार होगा।
कितनी होगी पावर: रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्कूटर 14 से 15 हॉर्सपावर (HP) की शानदार ताकत जनरेट कर सकता है।
बड़े पहिए: बेहतर राइडिंग और कंट्रोल के लिए इसमें 14-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है।
डिजाइन और एडवांस फीचर्स
फिलहाल इस स्कूटर के फाइनल लुक को लेकर सस्पेंस है। यह एक स्पोर्टी मैक्सी-स्कूटर या फिर एडवेंचर मॉडल के रूप में सामने आ सकता है। इसमें कनेक्टेड तकनीक और कई स्मार्ट फीचर्स दिए जाएंगे। यह भी माना जा रहा है कि कंपनी अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X में इस्तेमाल किए गए कई हाई-टेक फीचर्स को इस नए पेट्रोल स्कूटर में भी दे सकती है।
विज्ञापन
किनसे होगा मुकाबला?
भारत में प्रीमियम स्कूटर्स की डिमांड बढ़ रही है। TVS के इस नए 160cc मैक्सी-स्कूटर का सीधा मुकाबला बाजार के इन दिग्गजों से होगा:
Yamaha Aerox 155
Hero Xoom 160 (जल्द लॉन्च होने वाली है)
Honda ADV160 और Yamaha NMax 155 (जल्द लॉन्च होने वाली है)
यह स्कूटर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि TVS इसे यूरोप समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक्सपोर्ट करने की तैयारी में है, जहां ऐसे मैक्सी-स्कूटर्स की भारी डिमांड है। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो, यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है। अगर सब कुछ कंपनी की योजना के मुताबिक रहा, तो TVS इस दमदार 160cc स्कूटर को साल 2027 के अंत तक बाजार में उतार सकती है।