फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Motors: टीवीएस ने Sport ELS वेरिएंट का प्रोडक्शन किया बंद, अब ES Plus होगा टॉप मॉडल

Thu, 29 May 2025 05:08 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

TVS मोटर कंपनी ने अपनी एंट्री-लेवल बाइक Sport के ELS वेरिएंट को बंद कर दिया है। अब इस मॉडल की जगह नया ES Plus वेरिएंट सबसे टॉप ट्रिम बन गया है, जिसमें कई अपग्रेडेड फीचर्स शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
TVS Sport 110 - फोटो : TVS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TVS मोटर ने अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक Sport के ELS वेरिएंट का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। कंपनी ने अब केवल दो वेरिएंट—Sport ES और Sport ES Plus को मार्केट में बनाए रखा है। गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में लॉन्च किया गया ES Plus वेरिएंट अब इस लाइनअप का टॉप मॉडल बन गया है।
विज्ञापन


TVS Sport बाइक अपनी बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है। इसमें दिया गया ET-Fi टेक्नोलॉजी सिस्टम इसे 15% तक ज्यादा माइलेज देने में सक्षम बनाता है। बाइक में इकोनोमीटर इंडिकेटर भी मिलता है, जो राइडर को बताता है कि वाहन इको मोड में है या नहीं। TVS ने इस एंट्री-लेवल बाइक में USB चार्जिंग स्लॉट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट जैसे सुविधाजनक फीचर्स दिए हैं।

डिजाइन और कलर ऑप्शन्स में भी बदलाव
Sport ES वेरिएंट अब तीन रंगों में उपलब्ध है जिनमें ऑल ब्लैक, ऑल ग्रे और ऑल रेड शामिल है। वहीं, नया ES Plus वेरिएंट ब्लैक ब्लू, ब्लैक रेड, व्हाइट पर्पल और मेटालिक ब्लू रंगों में आता है। बाइक में नया हेडलाइट काउल, आकर्षक ग्राफिक्स और ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ इंजन, सस्पेंशन और एग्जॉस्ट को ब्लैक फिनिश दिया गया है।
विज्ञापन


इंजन और परफॉर्मेंस डिटेल्स
दोनों वेरिएंट्स में वही 109.7cc, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 7,350 RPM पर 8.08 bhp की पावर और 4,500 RPM पर 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक का व्हीलबेस 1,236mm, ग्राउंड क्लियरेंस 175mm, और कर्ब वेट 112 किलोग्राम है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें