फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Orbiter: इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्रूज कंट्रोल! 158Km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुआ टीवीएस ऑर्बिटर

Thu, 28 Aug 2025 02:06 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

TVS Orbiter Electric Scooter Launched: टीवीएस ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर 'ऑर्बिटर' को उतार दिया है। इसका मुकाबला एथर रिज्टा (Ather Rizta) से होगा। आइए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
टीवीएस ऑर्बिटर - फोटो : TVS Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवीएस ने भारत में अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस ऑर्बिटर (TVS Orbiter) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1 लाख रुपये से भी कम की एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा है। भारतीय बाजार में टीवीएस का यह स्कूटर एथर रिज्टा (Ather Rizta) से मुकाबला करेगा। आइए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से सभी खास फीचर्स के बारे में आपको बताते हैं। 
विज्ञापन


स्टाइल और डिजाइन
टीवीएस ऑर्बिटर को खासतौर पर अर्बन इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में डिजाइन किया गया है। इसका लुक युवा राइडर्स और फैमिली दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें बड़े LED हेडलैंप्स, कर्वी बॉडी पैनल और डिसेंट साइज विंडस्क्रीन दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

परफॉर्मेंस और बैटरी
टीवीएस का दावा है कि यह ई-स्कूटर फुल चार्ज में 158 किमी की रेंज ऑफर करेगा। इसमें 3.1 kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी ने अभी चार्जिंग टाइम और फास्ट-चार्जिंग ऑप्शन की जानकारी साझा नहीं की है। स्कूटर में ब्लूटूथ इंटीग्रेशन वाला टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
विज्ञापन


फीचर्स से है भरपूर
TVS Orbiter की सबसे खास बात इसमें दिए गए हाई-टेक फीचर्स हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड फंक्शन, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, USB चार्जिंग, OTA अपडेट्स और स्मार्टफोन एप कनेक्टिविटी जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

कलर ऑप्शंस और राइवल्स
यह स्कूटर छह कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा जिनमें निओ सनबर्स्ट, स्ट्रैटस ब्लू, लूनर ग्रे, स्टेलर सिल्वर, कॉस्मिक टाइटेनियम और मार्टिन कूपर जैसे रंग शामिल हैं। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Ather Rizta से होगा।

टीवीएस ने ऑर्बिटर की बुकिंग ऑनलाइन शुरू कर दी है। किफायती कीमत, लंबी रेंज और स्मार्ट फीचर्स के चलते यह स्कूटर मिड-सेगमेंट ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें