फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Orbiter: टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलता है खास सुरक्षा फीचर, गिर गया तो मोटर में ये होता है

Thu, 28 Aug 2025 02:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप को और आगे बढ़ाते हुए नया TVS Orbiter (टीवीएस ऑर्बिटर) लॉन्च किया है।
विज्ञापन
TVS Orbiter Electric Scooter - फोटो : TVS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप को और आगे बढ़ाते हुए नया TVS Orbiter (टीवीएस ऑर्बिटर) लॉन्च किया है। बंगलूरू में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब एक लाख रुपये से कम रखी गई है। कंपनी ने इसमें बिल्कुल नया डिजाइन दिया है, जिसमें iQube से थोड़े बहुत डिजाइन एलिमेंट्स भी लिए गए हैं। यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कई खूबियों से भरपूर है और काफी व्यावहारिक भी लगता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ABS vs Combi Brakes: ABS ब्रेक क्या है और यह CBS से कैसे अलग है? आपकी बाइक के लिए क्या है सबसे सुरक्षित? 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: रेनो ट्राइबर 2022 ई20-ईंधन के अनुकूल है या नहीं? वाहन मालिक की दुविधा पर कंपनी ने दिया आधिकारिक बयान 
विज्ञापन

बैटरी और रेंज कितनी है
टीवीएस ऑर्बिटर में 3.1 kWh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर 158 किमी की रेंज देती है। इसमें दो राइडिंग मोड्स - इको और पावर दिए गए हैं, साथ ही रीजनरेटिव ब्रेकिंग भी है। फिलहाल कंपनी ने मोटर की पावर और चार्जिंग टाइम को लेकर जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल से माइलेज 2-5 प्रतिशत तक हो सकता है कम! क्या है विशेषज्ञों की राय 

यह भी पढ़ें - Ethanol: केंद्र की 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका 

फीचर्स से भरपूर
फीचर्स की बात करें तो यह स्कूटर किसी से पीछे नहीं है। इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग, मोबाइल चार्ज करने के लिए यूएसबी पोर्ट, छोटा स्टोरेज स्पेस और OTA अपडेट की सुविधा दी गई है।

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। इसके अलावा इसमें हिल-होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी हैं। खास बात यह है कि अगर स्कूटर गिर जाए तो यह अपने आप मोटर को बंद कर देगा।

यह भी पढ़ें - Vehicle Theft: दिल्ली पुलिस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय कार चोर गिरोह, दुबई से होता था हाई-टेक ऑपरेशन 

यह भी पढ़ें - Car Tyre: कार के लिए खरीदनी है नई टायर? ऐसे चुनें अपनी गाड़ी के लिए सही टायर

कैसा है लुक और डिजाइन
डिजाइन के मामले में टीवीएस ऑर्बिटर थोड़ा फंकी लेकिन मॉडर्न दिखता है। इसमें कई कलर ऑप्शंस मिलते हैं, जो इसे और भी अलग बनाते हैं। 845 mm लंबी सीट और 290 mm का बड़ा फ्लोरबोर्ड इसे आरामदायक बनाते हैं। हैंडलबार का डिजाइन राइडर को सीधी और आरामदायक राइडिंग पोजिशन देता है।

अंडर-सीट स्टोरेज 34 लीटर का है और 169 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। स्कूटर में आगे 14-इंच का अलॉय व्हील है जबकि पीछे 12-इंच का व्हील है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई है।

यह भी पढ़ें - Nissan GT-R: निसान जीटी-आर का उत्पादन हुआ बंद, आखिरी मॉडल R35 के साथ विदाई, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

कलर ऑप्शन
टीवीएस ऑर्बिटर में 6 कलर ऑप्शन में दिए गए हैं। जिसमें निऑन सनबर्स्ट, स्ट्रैटोस ब्लू, लूनर ग्रे, स्टेलर सिल्वर, कॉस्मिक टाइटेनियम और मार्टियन कॉपर जैसे रंग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास से NHAI पर पड़ सकता है ₹4,500 करोड़ का बोझ, ICRA का अनुमान

यह भी पढ़ें - Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए NHAI की 18 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - TVS Raider Super Squad Edition: टीवीएस रेडर सुपर स्क्वाड एडिशन में दो नए मार्वल-थीम वाले वेरिएंट्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Two-Wheelers: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में FY26 में 6-9 प्रतिशत उछाल की उम्मीद, ICRA का अनुमान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें