TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) अगले महीने एक नई मोटरसाइकिल के लॉन्च के एलान के लिए कमर कस रही है। हालांकि कंपनी ने अपकमिंग बाइक के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक TVS Zeppelin जो काफी समय से अंडर डेवलपमेंट में है, उसे अगले महीने भारत में पेश किया जाएगा। रिपोर्टों से यह भी संकेत मिलता है कि नया मॉडल Apache RR 310 (अपाचे आरआर 310) का नेकेड स्ट्रीट वर्जन भी हो सकता है लेकिन इसकी संभावना कम है।
होसुर स्थित वाहन निर्माता ने इससे पहले भारत में ऑटो एक्सपो 2018 में Zeppelin (जेपेल्लिन) क्रूजर बाइक को कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश किया था। यह टीवीएस की ओर एक क्रूजर मोटरसाइकिल थी, या यूं कहें एक पावरफुल क्रूजर बाइक। Zeppelin कॉन्सेप्ट में एक ऑल-न्यू 20 hp, 18.5Nm, 220cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया था। जिसे पांच-स्पीड गियरबॉक्स में जोड़ा गया था।
इसके अलावा, कॉन्सेप्ट ने एक पेटेंट इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (आईएसजी) सिस्टम का इस्तेमाल किया। टीवीएस ने ई-बूस्ट फंक्शन के साथ इसे एक कदम आगे बढ़ाया है, जो जरूरत पड़ने पर 48V ली-आयन बैटरी द्वारा संचालित 1,200W रीजनरेटिव असिस्ट मोटर से एडिशनल पावर लेता है। Zeppelin कॉन्सेप्ट में 130 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड का दावा किया गया है।
TVS Zeppelin
- फोटो : AmarUjala
Zeppelin R कॉन्सेप्ट में मूल रूप से लो-स्लंग क्रूजर फॉर्म फैक्टर और सिंगल-पीस स्टेप्ड सीट थी। हालांकि, एक क्रूजर बाइक के उलट, इसमें थोड़ा स्पोर्टियर राइडिंग मुद्रा के लिए एक फ्लैट हैंडलबार दिया गया था। इसके अलावा, इसे इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ हेक्सागोनल हेडलाइट असेंबली के साथ-साथ आकर्षक, गोल्डन-फिनिश्ड यूएसडी फ्रंट फोर्क्स के साथ पेश किया गया था। इस कॉन्सेप्ट में ब्लैक-डिप्ड वायर-स्पोक व्हील्स भी थे।
यह देखना दिलचस्प होगा कि कॉन्सेप्ट के कौन से हिस्से प्रोडक्शन बाइक में मिलेंगे। जोकि रिपोर्ट के मुताबिक 6 जुलाई को डेब्यू करने वाली है। TVS ने 2018 के बाद से Zeppelin कॉन्सेप्ट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने 2020 के आखिर में Zeppelin R नाम का ट्रेडमार्क किया है।
TVS Apache RR 310 BS6
- फोटो : TVS
दूसरी संभावना यह है कि निर्माता Apache RR 310 के स्ट्रीट नेकेड वर्जन को लॉन्च करेगा। टीवीएस ने पुष्टि की है कि इस बाइक पर 2020 से काम चल रहा था। इस बाइक को उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जो बीएमडब्ल्यू जी 310 आर में मिलता है।
इसके बावजूद, चाहे वह डिजाइन का मामले हो या परफॉर्मेंस का Apache RR 310 के अपनी एक खास पहचान दिखने की संभावना है। दरअसल, टीवीएस RR 310 में फुल एडजस्टेबल सस्पेंशन, राइड मोड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, और बहुत कुछ पेश करके टीवीएस अपाचे आरआर 310 को लगातार बढ़ा रहा है। इनमें से कुछ फीचर्स की स्ट्रीट नेकेड बाइक में भी मिलने की संभावना है।
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर Zeppelin ने 220 cc माइल्ड-हाइब्रिड इंजन को छोड़ दिया हो। और इसकी जगह Apache सीरीज के इंजन का इस्तेमाल किया गया हो। इस बारे में ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा और जुलाई के पहले हफ्ते में और जानकारी सामने आने की संभावना है।