फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maxi Scooters: यामाहा एरोक्स और हीरो जूम की बढ़ी मुसीबत, टीवीएस ला रहा है नया एनटॉर्क 150 मैक्सी स्कूटर!

Sat, 10 May 2025 05:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में अब स्पोर्टी और मैक्सी-स्टाइल स्कूटर्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। Yamaha (यामाहा) की Aerox 155 (एरॉक्स 155) और Aprilia SXR 160 (अप्रिलिया एसएक्सआर 160) इस सेगमेंट में फिलहाल अकेले मैदान में हैं।
विज्ञापन
Hero Xoom 125 vs TVS Ntorq 125 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अब स्पोर्टी और मैक्सी-स्टाइल स्कूटर्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। Yamaha (यामाहा) की Aerox 155 (एरॉक्स 155) और Aprilia SXR 160 (अप्रिलिया एसएक्सआर 160) इस सेगमेंट में फिलहाल अकेले मैदान में हैं। लेकिन इन दोनों ने ये साबित कर दिया है कि स्कूटर सिर्फ सुविधा का जरिया नहीं, बल्कि राइडिंग का मजा भी दे सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2025 Honda CB650R and CBR650R: भारत में ई-क्लच टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च हुई होंडा की दो बाइक, जानें डिटेल्स

हीरो के बाद अब टीवीएस की एंट्री की तैयारी
कुछ ही समय पहले हीरो ने भी अपने Xoom 160 (जूम 160) को लॉन्च किया था, जो कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दिखाया गया था। हालांकि, इसकी डिलीवरी अब तक शुरू नहीं हुई है। अब खबरें आ रही हैं कि टीवीएस भी इसी 150cc से 160cc वाले स्पोर्टी मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट में जल्द एंट्री कर सकता है।

यह भी पढ़ें - Kia Carens: किआ कैरेंस एमपीवी के नौ वेरिएंट्स बंद, अब मिलेगा सिर्फ एक वर्जन, जानें कीमत और खास बातें

TVS Ntorq 150: क्या कुछ हो सकता है खास?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीवीएस इस फेस्टिव सीजन तक एक नया 150cc वर्जन लाने की तैयारी में है। जो कि मौजूदा Ntorq (एनटॉर्क) से ज्यादा दमदार और पावरफुल होगा। वैसे तो 2018 से ही ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि टीवीएस एक बड़े इंजन वाला मैक्सी-स्कूटर बना रहा है। लेकिन अब जाकर कुछ ठोस जानकारी सामने आ रही है।

अगर हम पीछे देखें, तो 2016 के ऑटो एक्सपो में टीवीएस ने Entorq 210 नाम की एक कॉन्सेप्ट स्कूटर भी दिखाई थी। जो भले ही प्रोडक्शन तक नहीं पहुंची, लेकिन अब आने वाले स्कूटर का डिजाइन शायद उसी से प्रेरित हो सकता है।

यह भी पढ़ें - India-UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक समझौता, क्या JLR भारत में फिर से उत्पादन की बनाएगी योजना

नया इंजन या पुराने का अपडेटेड वर्जन?
इस वक्त टीवीएस के पास 300cc से कम कोई लिक्विड-कूल्ड इंजन नहीं है। इसलिए यह माना जा रहा है कि कंपनी या तो एक बिल्कुल नया इंजन बनाएगी, या फिर अपनी अपाचे बाइक सीरीज में इस्तेमाल हो रहे 159.7cc इंजन (2-वॉल्व या 4-वॉल्व) को थोड़ा बदलाव करके इस स्कूटर में लगाएगी।

अगर टीवीएस दूसरा रास्ता चुनता है, तो ये ज्यादा किफायती साबित हो सकता है। लेकिन परफॉर्मेंस शायद एरॉक्स 155 या जूम 160 जितनी न हो, क्योंकि दोनों ही स्कूटर लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस हैं। साथ ही, टीवीएस की कोशिश होगी कि स्कूटर की कीमत कम रखी जाए। ताकि वह यामाहा और हीरो के मुकाबले में टिक सके। इसके लिए एयर या ऑयल-कूलिंग सिस्टम एक सस्ता और सरल समाधान हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Price Hike: मर्सिडीज-बेंज की गाड़ियों की कीमत एक जून से बढ़ेगी, कीमतों में दो बार होगा इजाफा, जानें कितनी होगी महंगी
विज्ञापन

अभी तक सिर्फ कयास!
फिलहाल टीवीएस की तरफ से इस स्कूटर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जानकारी अभी बहुत सीमित है, इसलिए ज्यादा अटकले लगाना सही नहीं होगा। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों या महीनों में कंपनी कुछ पुख्ता जानकारी साझा करेगी। 

यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: ट्रंप की टैरिफ नीति का असर, दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी को 2025 में 21% मुनाफे की गिरावट का अंदेशा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें