TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपनी लोकप्रिय Apache RTR 160 4V (अपाचे आरटीआर 160 4वी) का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है, जो अब गोल्डन यूएसडी फ्रंट फोर्क्स से लैस है। 1.40 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत वाला यह नया वेरिएंट इस लाइनअप में सबसे महंगा है, जिसकी कीमत पिछले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट से 500 रुपये ज्यादा है।
TVS Apache RTR 160 4V: इसमें नया क्या है
अपने लेटेस्ट अवतार में, TVS Apache RTR 160 4V मोटरसाइकिल कई नए फीचर्स के साथ आती है, जिनका मकसद राइडर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। इनमें नई TVS SmartXonnect TM टेक्नोलॉजी शामिल है। जो अब ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ-साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट और वॉयस असिस्ट भी देती है। टीवीएस ने Apache RTR 160 4V में ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT) भी जोड़ी है। यह नई तकनीक भारी ट्रैफिक की स्थिति में भी सहज सवारी और एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर के जरिए अतिरिक्त आराम देने का वादा करती है।
कलर ऑप्शन
टीवीएस अपाचे RTR 1604V तीन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इनमें ग्रेनाइट ग्रे, मैट ब्लैक और पर्ल व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं। टू-व्हीलर निर्माता ने पहले एक और कलर ऑप्शन - लाइटनिंग ब्लू पेश किया था। बाइक स्पोर्टी, रेस-इंस्पायर्ड ग्राफिक्स, गोल्डन-फिनिश यूएसडी फोर्क्स और रेड अलॉय व्हील्स के साथ भी आती है। जो इसे एक स्पोर्टी लुक देती है।
इंजन और ट्रांसमिशन और राइड मोड्स
TVS Apache RTR 160 4V मोटरसाइकिल में 160 cc सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,000 rpm पर 17.3 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 14.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। मोटरसाइकिल 114 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। राइड मोड्स की बात करें तो Apache RTR 160 4V में स्पोर्ट, अर्बन, रेन सहित तीन राइड मोड्स हैं।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
TVS Apache RTR 160 4V मोटरसाइकिल में 37mm USD फ्रंट सस्पेंशन, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। इसमें डुअल-चैनल ABS और 240 mm रियर डिस्क बेक्रिंग मिलता है।
कीमत और मुकाबला
Apache RTR 160 4V (अपाचे आरटीआर 160 4V) की कीमत 1.40 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। अपाचे आरटीआर 160 4V अब सीधे तौर पर Bajaj Pulsar N160 (बजाज पल्सर एन160) जैसे प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देती है, जिसकी कीमत इसके बराबर 1.40 लाख रुपये है, और Hero Xtreme 160R 4V (हीरो एक्सट्रीम 160आर 4वी), जिसकी कीमत थोड़ी कम 1.39 लाख रुपये है।