देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से जल्द ही जीपी चैंपियनशिप को शुरू किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में क्या खूबियां होंगी, इसकी शुरूआत कब से होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
शुरू होगी चैंपियनशिप
टीवीएस की ओर से घोषणा की गई है कि कंपनी जल्द ही जीपी चैंपियनशिप को शुरू करने जा रही है। इस चैंपियनशिप में सिर्फ अपाचे ओनर ही हिस्सा ले पाएंगे। इसके जरिए कंपनी अपने ग्राहकों को रेसिंग की दुनिया का अनुभव करवाना चाहती है।
यह भी पढ़ें -
Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
क्या होंगे नियम
कंपनी की ओर से इस चैंपियनशिप में अपाचे 160, अपाचे 180 और अपाचे 200 4वी के साथ ही 310 वाले ग्राहक भी हिस्सा लेंगे। जिसमें हिस्सा लेने वालों को थ्योरी और प्रैक्टिकल का सेशन भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
एक्सपर्ट से मिलेगी ट्रेनिंग
चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वालों को टीवीएस रेसिंग के एक्सपर्ट्स से ट्रेनिंग भी मिलेगी। साथ ही ट्रैक रेसिंग में किस तरह से बाइक को चलाया जाता है, इसकी ट्रेनिंग भी इसी दौरान दी जाएगी।
यह भी पढ़ें-
Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
कब से होगी शुरूआत
कंपनी के मुताबिक चैंपियनशिप को देश के 20 शहरों में आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरूआत 15 जुलाई से होगी। 15 जुलाई को वडोदरा, 16 जुलाई को सूरत और हैदराबाद में इसका पहला राउंड होगा। जिसके बाद देश के अन्य शहरों में इसे आयोजित किया जाएगा। हर शहर और हर कैटेगरी से विजेता को चुना जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विजेता को मिलेगा खास तोहफा
हर कैटेगरी के फाइनलिस्ट को चुनने के बाद फाइनल रेस होगी। इसमें जीतने वाले को कंपनी की ओर से मलेशिया में होने वाली मोटो जीपी में वाइल्ड कार्ड से एंट्री दी जाएगी। साथ ही फाइनल राउंड के लिए चुने जाने वाले राइडर्स को टीवीएस वन मेक चैंपियनशिप रेस स्पेस मोटरसाइकिल में भाग लेने का मौका भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर