इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक बनाने वाली कंपनियों की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। टीवीएस की ओर से आईक्यूब की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
टीवीएस मोटर्स की ओर से पेश किए जाने वाले इकलौते इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी की ओर से स्कूटर के दोनों वैरिएंट्स की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से स्कूटर की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है और अब इसकी नई कीमत क्या है।
विज्ञापन
2 of 6
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
महंगा हुआ आईक्यूब
टीवीएस की ओर से ऑफर किए जाने वाले आईक्यूब की कीमत में कंपनी की ओर से बढ़ोतरी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक यह बढ़ोतरी एक जून 2023 से पहले की बुकिंग्स पर भी लागू होगी।
TVS iQube Mega Delivery Event Delhi
- फोटो : TVS Motor Company
कितनी हुई बढ़ोतरी
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटर की कीमतों में 17 से 22 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जानकारी पहले ही दे दी गई थी, लेकिन अब कंपनी ने नई कीमतों की जानकारी आधिकारिक तौर पर दी है।
ये हैं नई कीमतें
आईक्यूब की कीमत बढ़ाने के बाद कंपनी ने जानकारी दी है कि 20 मई 2023 तक स्कूटर के लिए बुकिंग करने वाले ग्राहकों को आई क्यूब 1.16 लाख रुपये और आईक्यूब एस 1.29 लाख रुपये की कीमत पर मिलेगा। वहीं 21 मई 2023 से बुकिंग करवाने वाले ग्राहकों को आईक्यूब के लिए 1.23 लाख रुपये और आईक्यूब एस के लिए 1.38 लाख रुपये देने होंगे।
कंपनी के अधिकारियों ने कही यह बात
टीवीएस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनु सक्सेना ने बताया कि टीवीएस आईक्यूब के उन उपभोक्ताओं के लिए कंपनी एक लॉयल्टी बोनस बेनिफिट प्रोग्राम पेश करेगी, जिन्होंने 20 मई 2023 तक बुकिंग की है। यह योजना सीमित अवधि तक ही लागू रहेगी।
सब्सिडी हुई कम
केंद्र सरकार की ओर से एक जून 2023 से पहले इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों पर सब्सिडी 40 हजार रुपये तक दी जा रही थी। लेकिन एक जून 2023 से इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक खरीदने पर सब्सिडी को कम किया गया है। जिसके बाद से वाहन निर्माताओं की ओर से कीमतों को बढ़ाया जा रहा है।