फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS: टीवीएस एशिया वन-मेक चैंपियनशिप के लिए राइडर टीम का एलान, पहली बार तीन भारतीय राइडर्स भी होंगे शामिल

Sat, 14 May 2022 03:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) की फैक्ट्री रेसिंग टीम TVS Racing (टीवीएस रेसिंग) ने हाल ही में अपनी वन मेक चैंपियनशिप को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने का एलान किया है।
विज्ञापन
TVS Racing Team - फोटो : TVS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) की फैक्ट्री रेसिंग टीम TVS Racing (टीवीएस रेसिंग) ने हाल ही में अपनी वन मेक चैंपियनशिप को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने का एलान किया है। TVS Asia One-Make Championship (टीवीएस एशिया वन-मेक चैंपियनशिप) इस महीने के आखिर में मलेशिया में होगी। अब, कंपनी ने अपने 16 राइडर स्क्वॉड का एलान किया है जो टीवीएस एशिया वन-मेक चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे और इसमें तीन भारतीय राइडर्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन


टीवीएस रेसिंग का कहना है कि एशिया वन-मेक चैंपियनशिप के लिए राइडर स्क्वॉड का चयन राइडर के स्किल, उनकी लेटेस्ट सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों और उनके लैप टाइमिंग पर आधारित था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि डेब्यू चैंपियनशिप में सिर्फ सर्वश्रेष्ठ का ही चयन हो। इसके अलावा, राइडर्स की निरंतरता और अनुकूलन क्षमता को भी ध्यान में रखा गया था। 

ये हैं टीवीएस एशिया वन-मेक चैंपियनशिप 2022 के लिए चुने गए राइडर्स: 
 
राइडर का नाम देश लिंग
Muhamad Harith Farhan Baharin मलयेशिया पुरुष
Muhamad Fitri Ashraf मलयेशिया पुरुष
Agung Septian इंडोनेशिया पुरुष
Decky Tiarno Aldy इंडोनेशिया पुरुष
Vorapong Malahuan थाइलैंड पुरुष
Nattaphon Kaewmun थाइलैंड पुरुष
Watcharin Tubtimon थाइलैंड पुरुष
Arsyad Rusydi सिंगापुर पुरुष
Kerwin Eins Golbert G. Chang फिलिपींस पुरुष
Jagan Kumar भारत पुरुष
KY Ahmed भारत पुरुष
Deepak भारत पुरुष
Miu Nakahara जापान महिला
Hayato Kobayashi जापान पुरुष
Varis Felix Fleming ऑस्ट्रेलिया पुरुष
James Frederick Jacobs ऑस्ट्रेलिया पुरुष
विज्ञापन


गौरतलब है कि टीवीएस एशिया वन-मेक चैंपियनशिप किसी भारतीय निर्माता द्वारा वैश्विक स्तर पर पहली बार रोड रेसिंग चैंपियनशिप होगी। यह FIM Asia Road Racing Championship (ARRC), एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप (एआरआरसी) के साथ-साथ आयोजित किया जाएगा। टीवीएस एशिया वन-मेक चैंपियनशिप 2022 में कंपनी की फ्लैगशिप मोटरसाइकिल Apache RR 310 (अपाचे आरआर 310) के रेस-स्पेक वर्जन का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें