2026 Royal Enfield Hunter 350
- फोटो : Royal Enfield
कीमत के मामले में कौन आगे है?
Triumph Speed T4 की कीमत करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कंपनी की सबसे किफायती बाइक है। यब मोटरसाइकिल एक ही वेरिएंट में 5 कलर ऑप्शन के साथ आती है।
वहीं Hunter 350 की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा (Retro वेरिएंट) से शुरू होकर करीब पौने दो लाख रुपये (Metro Rebel वेरिएंट) तक जाती है।
कीमत के लिहाज से तुलना करें तो Hunter 350 एक ज्यादा किफायती विकल्प है।
Triumph Speed T4 Motorcycle
- फोटो : Triumph Motorcycles
इंजन और परफॉर्मेंस में क्या फर्क है?
Speed T4 में 349cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
यह 28.6 bhp की पावर और 31 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसका वजन 180 किलोग्राम है।
वहीं Hunter 350 में 349cc एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp और 27 Nm टॉर्क देता है। इसका वजन 181 किलोग्राम है।
Triumph ज्यादा पावरफुल और रिफाइंड है, जबकि Hunter लो और मिड-रेंज टॉर्क पर बेहतर है।
टॉप स्पीड और राइडिंग अनुभव कैसा है?
Speed T4 की टॉप स्पीड लगभग 137 किमी प्रति घंटा है और यह स्मूद व स्टेबल राइडिंग अनुभव देती है।
Hunter 350 की टॉप स्पीड करीब 120 किमी प्रति घंटा है और यह आरामदायक, स्थिर और क्रूजिंग के लिए बेहतर है।
हालांकि, फुर्ती की बात करें तो शहर में ड्राइविंग के मामले में Hunter थोड़ा समझौता करती है।
2026 Royal Enfield Hunter 350
- फोटो : Royal Enfield
फीचर्स के मामले में कौन बेहतर है?
दोनों बाइकें बेसिक और उपयोगिता-आधारित फीचर्स के साथ आती हैं।
Speed T4 में:
Hunter 350 में:
किसे खरीदना ज्यादा सही रहेगा?
अगर आप ज्यादा पावर, बेहतर रिफाइनमेंट और मॉडर्न फील चाहते हैं, तो Triumph Speed T4 बेहतर विकल्प है।
अगर आपका फोकस किफायती कीमत, आरामदायक राइड और रोजमर्रा की सवारी है, तो Royal Enfield Hunter 350 ज्यादा उपयुक्त साबित हो सकती है।
दोनों बाइकें अलग-अलग राइडिंग स्टाइल को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, इसलिए इन दोनों में से किसे चुनें यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।