Bike Parcel By Train Cost: अगर आप किसी दूसरी सिटी में अपनी बाइक भेजना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे इसका सबसे सस्ता और सुरक्षित विकल्प है। आइए जानते हैं बाइक को ट्रेन से पार्सल करने में कितना खर्च आता है और इसकी प्रक्रिया क्या है।
अगर आप किसी दूसरी सिटी में अपनी बाइक भेजना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे इसका सबसे सस्ता और सुरक्षित विकल्प है। आइए जानते हैं बाइक को ट्रेन से पार्सल करने में कितना खर्च आता है और इसकी प्रक्रिया क्या है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जो न केवल यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाता है, बल्कि सामान ट्रांसपोर्ट करने का भी किफायती जरिया है। अगर आप ट्रेन से अपनी बाइक को किसी और शहर में भेजना चाहते हैं, तो रेलवे पार्सल सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि बाइक को ट्रेन से पार्सल कराने में कितना खर्च आता है, इसमें क्या दस्तावेज लगते हैं और कौन सी जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।
बाइक भेजने के दो विकल्प
भारतीय रेलवे के जरिए सामान को दो तरीकों से भेजा जा सकता है:
लगेज (Luggage): इसमें आप खुद सफर करते हुए बाइक को साथ लेकर जा सकते हैं।
पार्सल (Parcel): इसमें बाइक को बिना आपकी यात्रा के गंतव्य स्थान पर भेजा जाता है।
कितना लगता है किराया?
बाइक का किराया दूरी और वजन के अनुसार तय होता है। 500 किलोमीटर की दूरी तक बाइक भेजने पर लगभग 1,200 रुपये किराया लगता है। इसके अलावा, पैकिंग चार्ज 300 रुपये से 500 रुपये तक हो सकता है।
अगर आप बाइक को दूसरे शहर भेजना चाहते हैं और एक भरोसेमंद, सस्ता माध्यम ढूंढ़ रहे हैं, तो भारतीय रेलवे की पार्सल सेवा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सही डॉक्युमेंट्स और प्रक्रिया का पालन कर आप आसानी से अपनी बाइक को कहीं भी भेज सकते हैं।