ये तो आप जानते ही होंगे कि किसी भी चीज का इस्तेमाल करने पर उसका दाम कम होता है। ऐसा ही कुछ कार के साथ भी है। एक बार नई कार शोरूम से बाहर आ गई तो फिर उसकी कीमत कम होनी शुरू हो जाती है। किसी भी चीज की कीमत उसकी लाइफ और उसके इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करती है। ऐसे में अगर कार की लाइफ कम है तो उसकी कीमत जल्दी कम होगी। इसके अलावा अगर साल के हिसाब से कार का इस्तेमाल बहुत ज्यादा हो रहा है तो भी कारी की कीमत काफी तेजी से कम होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर कार बिना कंपनी के किराए पर चलती है तो हर साल उसकी कीमत 15 फीसदी की दर से कम होगी। वहीं, अगर आपकी कार किसी कंपनी के साथ किराए पर चल रही है तो हर साल 30 फीसदी के हिसाब कार का दाम गिरेगा। कार अगर किसी कंपनी में नहीं चलती है तो फिर हर साल 15 फीसदी की दर से कार की कीमत कम होगी। मोटर नियमों के मुताबिक, किसी भी कार की कीमत हर साल अधिकतम 40 फीसदी तक ही कम हो सकती है।