अगस्त में लॉन्च!
जानकारी के मुताबिक Toyota Urban Cruiser को जुलाई या अगस्त की शुरुआत में ही लॉन्च किया जा सकता है। Toyota Urban Cruiser दिखने में पूरी तरह से Maruti Vitara Brezza जैसी नहीं होगी। कंपनी ने इसे बिल्कुल अगल दिखाने की कोशिश की है। नई कार में ग्राहकों को नया डिजाइन और इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, हेडलैम्प्स और टेल-लैम्प्स मारुति ब्रेजा जैसे ही रहेंगे। वहीं शीट-मेटल और अलॉय व्हील्स मारुति ब्रेजा वाले ही होंगे। जबकि ब्रेजा से अलग दिखाने के लिए एसयूवी की पीछे की डिजाइन में भी काफी कुछ बदलाव किए गए हैं।
कीमत 7.34 लाख रुपये से 11.15 लाख रुपये के बीच
जानकारी के मुताबिक Toyota Urban Cruiser की कीमत Maruti Vitara Brezza के बराबर हो सकती है। यानी इस नई गाड़ी की कीमत 7.34 लाख रुपये से 11.15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। Toyota Urban Cruiser का माइलेज Maruti Vitara Brezza के माइलेज से ज्यादा रहने की उम्मीद है। बता दें कि Vitara Brezza के ऑटोमैटिक वर्जन का माइलेज 18.76 किमी प्रति लीटर है जो कि मैनुअल वर्जन के मुकाबले ज्यादा है। जबकि ब्रेजा के मैनुअल वर्जन का माइलेज 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस नई कार के इंटीरियर में नए रंग समेत कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नई कार में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ सुजुकी का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
नई कार में Brezza से ज्यादा फीचर्स
रिपोर्ट के मुताबिक Toyota Urban Cruiser में दोबारा से डिजाइन की गई ग्रिल, नया बंपर, हेडलाइट्स और टेल लाइट्स Brezza से अलग होंगे। Brezza में K15B 1.5 लीटर का बीएस6 कंप्लाइंट इंजन मिलता है, जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि कंपनी ने इंजन के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस नई कार में Brezza से ज्यादा फीचर्स देगी। वैसे तो इस कार को जुलाई या अगस्त में लॉन्च करने की तैयारी है, लेकिन इसकी लॉन्चिंग लॉकडाउन के स्थिति पर भी निर्भर करेगी।