Toyota Urban Cruiser Ebella vs Hyundai Creta Electric vs Maruti e-Vitara
- फोटो : Amar Ujala
भारतीय वाहन बाजार में अब इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों की खासी दिलचस्पी देखी जा रही है। Hyundai Creta Electric (ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक) के बाद अब Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) और Toyota (टोयोटा) भी अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ मैदान में उतर गई हैं।
Maruti Suzuki e-Vitara (मारुति सुजुकी ई-विटारा) की कीमत का एलान हो गया है। जिसके बाद अब Toyota Urban Cruiser Ebella (टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला) की कीमतों का एलान जल्द होने की उम्मीद है। इसके बाद इन तीनों मॉडलों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। यहां हम आपको बैटरी, पावर और ड्राइविंग रेंज के लिहाज से इनकी तुलना बता रहे हैं।