टोयोटा की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में नई लैंड क्रूजर 300 को दिखाया गया है। लोग भी काफी ज्यादा इस दमदार एसयूवी को पसंद कर रहे हैं। इस एसयूवी में क्या खासियत हैं। आइए जानते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में बेहद दमदार एसयूवी में अलग पहचान बनाने वाली लैंड क्रूजर 300 को पेश किया है। कंपनी की ओर से पेश की गई इस एसयूवी की क्या खासियत हैं। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
कैसा है डिजाइन
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
एसयूवी के डिजाइन को लैंड क्रूजर के सिग्नेचर डिजाइन की तरह ही रखा गया है। इसमें लेटेस्ट फ्रंट ग्रिल, स्लीक दिखाई देने वाले बेहतरीन हैडलैंप, स्क्वायर ऑफ व्हील आर्च के अलावा जो हल्के बदलाव किए गए हैं उन्हें ए और डी पिलर्स में देखा जा सकता है।
एसयूवी में 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को ऑफर किया गया है। इसके साथ ही इसमें फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड स्टेयरिंग, जेबीएल के 14 प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, एपल और एंड्राइड कार प्ले, मूनरुफ जैसे फीचर्स शामिल हैं।
टोयोटा की लैंड क्रूजर 300 ऑफ रोडिंग के लिए काफी शानदार एसयूवी है। ऑफ रोडिंग के लिए इसमें मल्टी टैरेन मोड के अलावा स्टैंडर्ड तौर पर 4x4 फीचर दिया गया है। साथ ही इसे टीएनजीए के एफ प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।
एसयूवी में 3.3 लीटर का वी6 टर्बा डीजल इंजन दिया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 403 बीएचपी की पावर के साथ 700 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इंजन को 10 स्पीड वाले टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन के कारण यह एसयूवी सिर्फ 6.7 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर लेती है।
एसयूवी में सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखा गया है। इसमें 10 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, क्रॉल कंट्रोल, टर्न असिस्ट, डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल, एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम, टीपीएमएस, फिंगरप्रिंट की पहचान से कार स्टार्ट करने वाला फीचर भी इस एसयूवी में दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी भारत में बुकिंग शुरु हो गई है। एसयूवी की एक्स शोरुम कीमत 2.17 करोड़ रुपये है। इसे 10 लाख रुपये देकर बुक करवाया जा सकता है। लेकिन इसके पहले बैच के लिए बुकिंग फुल हो चुकी है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।