फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota की नई C- MPV बाजार में आने को तैयार, इनोवा से होगी सस्ती, जानिए फीचर्स

Sat, 09 May 2020 08:59 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
Toyota-Suzuki अपनी पार्टनरशिप के तहत आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में नई गाड़ी लॉन्च करने जा रही हैं। कंपनी की यह कार Vitara Brezza पर आधारित होगी। जिसे Toyota Urban Cruiser नाम से लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले इन्होंने भारतीय बाजार में अपनी पहली कार Glanza लॉन्च की थी, जो असल से Maruti Baleno का रिबैज वर्जन है और टोयोटा बैज के साथ आती है। उम्मीद की जा रही है कि यह एसयूवी 2020 में लॉन्च होगी। वहीं अब टोयोटा और सुजुकी अन्य नए म़ॉडल पर भी काम कर रहे हैं।  
विज्ञापन

ये दो नए प्रॉडक्ट्स ऑल-न्यू मिड साइज्ड SUV और ऑल-न्यू सी- सेगमेंट MPV हैं। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों कारों को टोयोटा के बिदादी प्लांट में तैयार किया जाएगा। सी- सेगमेंट एमपीवी के दो वेरिएंट होंगे। जबकि टोयोटा और मारुति सुजुकी के लिए एक नई मिड साइज्ड एसयूवी होगी। सी-सेगमेंट MPV फ्रंट-वील-ड्राइव प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। बता दें कि नई मिड-साइज्ड SUV साल 2022 में लॉन्च होगी। जबकि टोयोटा-सी सेगमेंट MPV की सेल 2023 में शुरू होगी। सी-सेगमेंट MPV के मारुति वर्जन को नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा। कंपनी की यह कार इनोवा से सस्ती होगी। 

सी सेगमेंट एमपीवी अर्टिगा बेस्ड एमपीवी और इनोवा क्रिस्टा के बीच रखी जाएगी। नई टोयोटा सी-सेगमेंट MPV महिंद्रा मराजो को सीधी टक्कर देगी। बता दें कि किआ मोटर्स, ह्यूंदै और टाटा मोटर्स भी एमपीवी सेगमेंट में एंट्री करने की योजना बना रहे हैं। वहीं मारुति सुजुकी अपना नया 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी तैयार कर रही है। 

वहीं Toyota-Suzuki की Toyota Urban Cruiser को जुलाई या अगस्त की शुरुआत में ही लॉन्च किया जा सकता है। Toyota Urban Cruiser दिखने में पूरी तरह से Maruti Vitara Brezza जैसी नहीं होगी। कंपनी ने इसे बिल्कुल अगल दिखाने की कोशिश की है। नई कार में ग्राहकों को नया डिजाइन और इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, हेडलैम्प्स और टेल-लैम्प्स मारुति ब्रेजा जैसे ही रहेंगे। वहीं शीट-मेटल और अलॉय व्हील्स मारुति ब्रेजा वाले ही होंगे। जबकि ब्रेजा से अलग दिखाने के लिए एसयूवी की पीछे की डिजाइन में भी काफी कुछ बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser की कीमत Maruti Vitara Brezza के बराबर हो सकती है। यानी इस नई गाड़ी की कीमत 7.34 लाख रुपये से 11.15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। Toyota Urban Cruiser का माइलेज Maruti Vitara Brezza के माइलेज से ज्यादा रहने की उम्मीद है। बता दें कि Vitara Brezza के ऑटोमैटिक वर्जन का माइलेज 18.76 किमी प्रति लीटर है जो कि मैनुअल वर्जन के मुकाबले ज्यादा है। जबकि ब्रेजा के मैनुअल वर्जन का माइलेज 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस नई कार के इंटीरियर में नए रंग समेत कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नई कार में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ सुजुकी का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें