टोयोटा की ओर से ऑफर किए जाने वाले इकलौते पिकअप ट्रक हिलक्स पर कंपनी की ओर से बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पिकअप ट्रक पर कितने लाख रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
मिल रहे ऑफर
टोयोटा के पिकअप ट्रक को खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसपर कुछ डीलर्स की ओर से छह लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही कुछ खास वैरिएंट्स पर कुछ डीलर्स की ओर से आठ लाख रुपये तक के ऑफर्स भी मिल सकते हैं। कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें -
Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
कितना दमदार इंजन
हिल्क्स में कंपनी ने काफी दमदार इंजन दिया है। इसमें 2.8 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। जिसे छह स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ऑफर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें -
ब्रिटेन के भारतीय मूल के पीएम ऋषि सुनक भी हैं कारों के शौकीन
कैसे हैं फीचर्स
टोयोटा के पिकअप ट्रक में लैदर सीट्स, ड्यूल जोन फुली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, स्मार्ट एंट्री, ऑटो हैड लैंप, आठ इंच की इंफोटेनमेंट टेबल स्टाइल स्क्रीन, एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले जैसे फीचर्स इसमें मिलते हैं।
यह भी पढ़ें -
Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
कितना है सुरक्षित
पिकअप हिलक्स में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। कंपनी ने इसमें सात एसआरएस एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, मौसम और सड़क के मुताबिक बेहतर कंट्रोल के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, टायर एंगल मॉनिटर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, पावर और ईको ड्राइविंग मोड्स और 4X4 जैसे सेफ्टी फीचर्स को सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड रखा गया है।
यह भी पढ़ें -
Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
कितनी है कीमत
टोयोटा की ओर से हिलक्स पिकअप ट्रक की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 30.40 लाख रुपये से हो जाती है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 37.90 लाख रुपये है। कंपनी की ओर से इसके सिर्फ तीन ही वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें-
Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल