फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota की ये दमदार एसयूवी जल्द होगी लॉन्च!: टोयोटा फॉर्च्यूनर जीआर स्पोर्ट भारत में आई नजर, जानें फीचर्स

Wed, 11 May 2022 05:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Toyota Fortuner GR Sport (टोयोटा फॉर्च्यूनर जीआर स्पोर्ट) को अगस्त 2021 में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। अब इस एसयूवी को भारत में देखा गया है। इससे यह इशारा मिलता है कि टोयोटा नजदीकी भविष्य में इसे यहां लॉन्च करने की योजना बना सकती है।
विज्ञापन
Toyota Fortuner GR Sport - फोटो : Team-BHP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Toyota Fortuner GR Sport (टोयोटा फॉर्च्यूनर जीआर स्पोर्ट) को अगस्त 2021 में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। अब इस एसयूवी को भारत में देखा गया है। इससे यह इशारा मिलता है कि टोयोटा नजदीकी भविष्य में इसे यहां लॉन्च करने की योजना बना सकती है।
विज्ञापन

Toyota Fortuner GR Sport को Toyota Fortuner Legender (टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर) के ऊपर पोजिशन की जा सकती है। स्पाय तस्वीरों में दिख रही SUV का एक्सटीरियर काले रंग का है, जिसमें ब्लैक अलॉय व्हील भी शामिल हैं। यह जीआर स्पोर्ट-स्पेसिफिक बॉडी किट से भी लैस है जिसमें एक स्पोर्टी फ्रंट बम्पर और एक ट्वीड रियर बम्पर शामिल है। 

Toyota Fortuner GR Sport - फोटो : Team-BHP
Fortuner GR Sport का इंटीरियर ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ दिखाई दे रहा है। स्टीयरिंग व्हील को छोड़कर डैशबोर्ड रेगुलर फॉर्च्यूनर जैसा दिखता है। स्टीयरिंग व्हील पर 'GR' बैजिंग दी गई है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेची जाने वाली Fortuner GR Sport मोनोट्यूब शॉक एब्जॉर्बर के साथ ट्विक्ड सस्पेंशन और रेड ब्रेक कैलीपर्स के साथ 20-इंच अलॉय के साथ आती है। एसयूवी डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट से भी लैस है। 
विज्ञापन

Toyota Fortuner GR Sport - फोटो : Team-BHP
भारत में Fortuner GR Sport को उसी इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है, जैसा कि Legender में मिलता है। इसमें 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 201 bhp का पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें