फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comfortable Scooters: गड्ढों और ट्रैफिक से हैं परेशान? ये हैं भारत के शानदार और आरामदायक स्कूटर्स, देखें लिस्ट

Sat, 16 May 2026 03:16 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोजाना ट्रैफिक, गड्ढों और लंबे ऑफिस कम्यूट के बीच स्कूटर की सीट कम्फर्ट सबसे ज्यादा मायने रखती है। अगर आप भी ऐसा स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो आरामदायक सीट, स्मूद राइड और बेहतर राइडिंग पोजीशन दे, तो यहां जानिए भारत के कुछ सबसे कम्फर्टेबल स्कूटर्स के बारे में।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सड़कों और ट्रैफिक में रोजाना स्कूटर चलाना आसान काम नहीं है। शुरुआत में किसी स्कूटर का डिजाइन और फीचर्स आकर्षित कर सकते हैं, लेकिन कुछ महीनों बाद असली फर्क उसकी सीट कम्फर्ट और राइडिंग पोजीशन से पता चलता है। अगर आप भी रोज के गड्ढों, स्पीड ब्रेकर्स और लंबे कम्यूट से परेशान हैं, तो सुजुकी एक्सेस 125 से लेकर टीवीएस जूपिटर 125 जैसे ये स्कूटर्स अपनी शानदार सीट कम्फर्ट और रिलैक्स्ड एर्गोनॉमिक्स के दम पर आपके सफर को बेहद आसान बना सकते हैं।
विज्ञापन


क्यों जरूरी है आरामदायक सीट वाला स्कूटर?
रोजाना इस्तेमाल करने के लिए माइलेज और डिजाइन के साथ कंफर्ट भी जरूरी होता है। अगर सीट हार्ड हो या राइडिंग पोजीशन असहज हो, तो लंबे समय में कमर दर्द और थकान बढ़ सकती है। इसी वजह से अब कई खरीदार ऐसे स्कूटर्स चुन रहे हैं जो रिलैक्स्ड एर्गोनॉमिक्स और बेहतर कुशनिंग ऑफर करते हैं।

Suzuki Access 125: सिंपल लेकिन बेहद आरामदायक
सुजुकी एक्सेस 125 लंबे समय से फैमिली स्कूटर सेगमेंट का भरोसा बनी हुई है। इसकी लंबी और चौड़ी सीट लंबी दूरी के सफर में भी अच्छा आराम देती है। इसका राइडिंग पोस्चर काफी रिलैक्स्ड है, जिससे ट्रैफिक में लंबे समय तक चलाना आसान हो जाता है।
विज्ञापन


TVS Jupiter 125: सिटी कम्यूट के लिए शानदार विकल्प
टीवीएस जूपिटर 125 खासतौर पर प्रैक्टिकल सिटी यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। माना जाता है कि इसकी सीट की कुशनिंम नरम ओर सीधी राइडिंग पोजिशन लंबी कम्यूटिंग में थकान कम कर सकती है। यह स्कूटर उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जिन्हें रोजाना भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक से गुजरना पड़ता है।

Hero Destini 125: खराब सड़कों पर भी आरामदायक राइड
हीरो डेस्टिनी 125 स्पोर्टी डिजाइन से ज्यादा कम्फर्ट पर फोकस करता है। खराब सड़कों और धीमे ट्रैफिक में इसकी सॉफ्ट राइड क्वालिटी काफी पसंद की जाती है। रोजाना इस्तेमाल करने वाले कई राइडर्स इसे लंबे समय बाद भी आरामदायक बताते हैं।

Suzuki Burgman Street 125: मैक्सी-स्कूटर जैसा आराम
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट्र 125 पारंपरिक स्कूटर्स से अलग मैक्सी-स्कूटर डिजाइन के साथ आता है। इसकी बड़ी सीट और लंबे फुटबोर्ड की वजह से लंबे कद वाले राइडर्स को ज्यादा आराम मिलता है। सफर के दौरान पैरों की पोजीशन बदलने की सुविधा इसे लंबी दूरी के लिए बेहतर बनाती है।

Honda Activa 125: भरोसे और आराम का कॉम्बिनेशन
होंडा एक्टिवा 125 का डिजाइन और एर्गोनॉमिक्स काफी सिंपल रखा गया है। इसकी न्यूट्रल राइडिंग पोजीशन लगभग हर उम्र के राइडर को आसानी से सूट करती है। यही वजह है कि यह स्कूटर भारतीय परिवारों की सबसे भरोसेमंद पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें