फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Waiting Cars: भारतीय ग्राहकों को पसंद आ रहीं ये पांच कारें, अक्तूबर में पहुंची इतनी वेटिंग

Wed, 05 Oct 2022 01:43 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेस्टिव सीजन में देशभर में लोग बड़ी संख्या में कार बुक करवा रहे हैं। ऐसे में कुछ कारों पर वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा हो गया है। इस खबर में हम आपको ऐसी पांच कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिनका वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा है।
 
विज्ञापन
1 of 6
किया कैरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
ग्राहकों की पसंद को भांपते हुए कार निर्माताओं ने फेस्टिव सीजन से पहले कई कारों को बाजार में पेश किया। इनकी बदौलत कार कंपनियों को भारी बुकिंग मिल रही है। कुछ कारों पर तो बुकिंग काफी ज्यादा हो गई है। अगर आप भी दशहरे और दीवाली के फेस्टिव सीजन में कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले इस खबर को देखिए। देशभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पांच कारों की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

2 of 6
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन - फोटो : Mahindra
लॉन्च होने के बाद से ही महिंद्रा की ये एसयूवी भारतीयों की पहली पंसद बनी हुई है। आकर्षक कीमत और कई वैरिएंट के ऑप्शन के साथ ये कार सबसे ज्यादा डिमांड में है। वेटिंग पीरियड की बात करें तो इसपर 21 महीने की वेटिंग चल रही है। मौजूदा समय में इसकी एक्स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 23.90 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
विज्ञापन

किया कैरेंस

3 of 6
किया कैरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे नंबर पर कोरियन कार कंपनी किया की कैरेंस है। सात सीटर एमपीवी के तौर पर भारतीय बाजार में इसी साल फरवरी महीने में पेश किया गया था। लॉन्च के बाद से ही इस एमपीवी को भी काफी पसंद किया गया। इस कारण इस एमपीवी पर भी 20 महीने की वेटिंग चल रही है। अपने सेगमेंट की ये पहली कार है जिसके सभी वैरिएंट में छह एयरबैग मिलते हैं। इसमें 1.5-पेट्रोल, 1.4-लीटर पेट्रोल और 1.5-डीजल पावरट्रेन मिलता है जिसमें तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं। किया कैरेंस की कीमत 9.59 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट लग्जरी प्लस 7 की एक्स शोरूम कीमत अब 16.59 लाख रुपये है। कंपनी कैरेंस में 10.25-इंच की एचडी टचस्क्रीन, बोस साउंड सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, सनरूफ जैसे कई फीचर्स देती है।

यह भी पढ़ें - Toyota Price Hike: टोयोटा इनोवा और फॉर्च्यूनर खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने चुपके से बढ़ाई कीमत

महिंद्रा एक्सयूवी 700

4 of 6
एक्सयूवी 700 - फोटो : Mahindra
भारतीय कंपनी की एक और एसयूवी इस लिस्ट में शामिल है। एक्सयूवी 700 को भी भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। पांच और सात सीट के ऑप्शन के साथ मिलने वाली एक्सयूवी 700 का वेटिंग पीरियड 16 महीने का हो गया है। महिंद्रा की इस नई एसयूवी को अगस्त 2021 में लांच किया गया था। एसयूवी पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आती है। पेट्रोल मॉडल में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल महिंद्रा mStallion इंजन मिलता है। यह इंजन 200 हॉर्स पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल के साथ ही इसमें 2.2-लीटर का चार-सिलेंडर mHawk टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। यह इंजन 155 हॉर्स पावर और 360 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हाई वैरिएंट वाला इंजन 185 हॉर्स पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन चार ड्राइव मोड- जिप, जैप, जूम और कस्टम के साथ आता है। दोनों इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Tata New EV: टियागो के बाद अब इस कार को इलेक्ट्रिक बना रही टाटा, मिलेंगे खास फीचर्स, होगी खास तकनीक से लैस
विज्ञापन

किया सोनेट

5 of 6
किया सोनेट - फोटो : kia india
चौथे नंबर पर किया की कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट है। सितंबर 2020 में लॉन्च होने के बाद से ही इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को भारतीयों का खूब प्यार मिला है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्स), मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट जैसी कारों से होता है। इसमें चार एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं साथ ही इस एसयूवी में टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वेंटिलेटिड सीट, एयर प्यूरीफायर, ट्रेक्शन कंट्रोल, बेहतरीन साउंड सिस्टम सहित कई फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसका टॉप वैरिएंट 12.59 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ मिलता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: सर्दियों के लिए कार को इन पांच तरीकों के साथ करें तैयार, नहीं होगी कोई परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

हुंडई क्रेटा

6 of 6
हुंडई क्रेटा - फोटो : सोशल मीडिया
किया की तरह ही हुंडई भी कोरिया की वाहन निर्माता है। कई सालों से भारत में हुंडई की कारें भी पसंद की जाती हैं। कंपनी की मिड साइड एसयूवी क्रेटा भी लॉन्च के बाद से भारतीयों की पसंद बनी हुई है। क्रेटा पर अक्तूबर महीने में नौ महीने की वेटिंग चल रही है। साल 2020 में ऑटो एक्सपो के दौरान एसयूवी के मॉडल के लॉन्च के बाद से इसकी बिक्री में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 10.44 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18.24 लाख रुपये है। क्रेटा में पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। साथ में इस एसयूवी में एबीएस, ईबीडी, ईएससी, वीएसएम, एचएसी, पार्किंग असिस्ट, ईएसएस, इमोबिलाइजर, की-लैस एंट्री, आठ इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सहित कई फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Maruti EV: मारुति ला सकती है इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन, जानें कैसे होंगे फीचर्स और क्या होगी कीमत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें