फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 cc Bikes In India: स्पोर्ट्स लुक और 125 सीसी इंजन के साथ आती हैं ये पांच बाइक्स, जानें कौन है बेहतर

Thu, 20 Apr 2023 12:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में 125 सीसी बाइक्स की काफी ज्यादा डिमांड रहती है। इस सेगमेंट में कई ऐसी बाइक्स हैं, जो स्पोर्ट्स लुक और दमदार फीचर्स के साथ आती हैं। ये कौन सी बाइक्स हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
TVS Raider - फोटो : TVS

दुनिया के कुछ सबसे बड़े दो पहिया वाहनों के बाजार में भारत का प्रमुख स्थान है। भारत में कई सेगमेंट में बाइक्स की बिक्री होती है। यहां पर 100 सीसी से बाइक्स की शुरूआत हो जाती है। हम इस खबर में आपको 125 सीसी की ऐसी पांच बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं, जो बेहतरीन लुक्स और फीचर्स के साथ कम कीमत में खरीदी जा सकती हैं।

विज्ञापन

टीवीएस रेडर

2 of 6
2022 TVS Raider - फोटो : TVS Motor Company

टीवीएस की ओर से 125 सीसी सेगमेंट में रेडर बाइक को ऑफर किया जाता है। बाइक में 124.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 11.2 बीएचपी और 11.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एयर एंड ऑयल कूल्ड फ्यूल इंजेक्शन तकनीक वाले इंजन के साथ फ्रंट डिस्क, सिंगल सीट, एलईडी लाइट, साइड स्टैंड कट-ऑफ, यूएसबी चार्जर, एलसीडी स्क्रीन के साथ दिया जाता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 93719 रुपये है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

विज्ञापन

बजाज पल्सर एनएस 125

3 of 6
Baja Pulsar NS125 - फोटो : Baja Auto

बजाज की ओर से पल्सर एनएस 125 को बेहतरीन लुक्स और फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। बाइक में 124.45 सीसी का इंजन मिलता है जिससे 8.82 किलोवॉट की पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। बाइक में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ सीबीएस दिया जाता है। बाइक में एलईडी लाइट्स, एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए जाते हैं। इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.04 लाख रुपये है।
 

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

बजाज पल्सर 125

4 of 6
Bajaj Pulsar 125 Neon - फोटो : Bajaj Auto
बजाज की पल्सर 125 को भी एनएस 125 की तरह ही इंजन और पावर मिलती है। इसमें भी 124.4 सीसी का इंजन मिलता है। जिससे 8.68 किलोवॉट की पावर और 10.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक की कीमत 89254 रुपये है। एनएस 125 के मुकाबले पल्सर 125 की लुक पुरानी पल्सर की तरह रखी गई है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

केटीएम 125

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ktm india
केटीएम की ओर से भी 125 सीसी में ड्यूक 125 को ऑफर किया जाता है। बाइक में 124.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। जिससे बाइक को 14.3 बीएचपी और 12 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक की कीमत 1.78 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा एसपी 125

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : honda 2 wheelers
होंडा की ओर से भी 125 सीसी में एसपी 125 को बेहतरीन डिजाइन के साथ पेश किया जाता है। इस लिस्ट में सबसे किफायती बाइक भी होंडा की एसपी 125 है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 85121 रुपये है। इसमें 123.94 सीसी का इंजन मिलता है। यह सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टिड इंजन है। जिससे बाइक को 10.7 बीएचपी और 10.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें