Cars With ADAS: कारों में सबसे एडवांस सेफ्टी फीचर एडेवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के रुप में मिलता है, जो कारों को ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बनाता है। ADAS, जिसमें लेवल 2 की सुविधाएं शामिल हैं, ड्राइवर को दुर्घटनाओं से बचाने में मदद करता है।
भारत में अब कार खरीदी जाती है तो लोग सिर्फ लुक और स्टाइल ही नहीं बल्कि कार की सुरक्षा फीचर्स पर भी ज्यादा ध्यान देते हैं। एंट्री-लेवल से लेकर प्रीमियम कारों तक, सेफ्टी अब महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। कारों में सबसे एडवांस सेफ्टी फीचर एडेवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के रुप में मिलता है, जो कारों को ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बनाता है। ADAS, जिसमें लेवल 2 की सुविधाएं शामिल हैं, ड्राइवर को दुर्घटनाओं से बचाने में मदद करता है। यदि आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम आपको भारत की 5 सबसे सुरक्षित कारों के बारे में बता रहे हैं, जो ADAS से लैस हैं और कीमत भी किफायती है।
विज्ञापन
2 of 6
Kia Seltos X-line
- फोटो : Kia India
1. Kia Seltos
भारत में सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक, किआ सेल्टॉस, सेफ्टी और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में आपको लेवल 2 ADAS का सपोर्ट मिलता है, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाता है। किआ सेल्टॉस में ड्यूल पैन पैनोरमिक सनरूफ और 8 इंच का स्मार्ट हेड-अप डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स भी हैं, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाते हैं। इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी रेटिंग इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।
विज्ञापन
3 of 6
Hyundai Venue Adventure Edition
- फोटो : Hyundai
2. Hyundai Venue
भारत में एक और प्रमुख एसयूवी, हुंडई वेन्यू, अब ADAS फीचर्स से लैस है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.94 लाख रुपये से शुरू होती है। वेन्यू में लेवल 1 ADAS फीचर्स दिए गए हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से प्रभावशाली हैं। इसके अलावा, इसमें 20.32 सेमी HD इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग और कनेक्टेड फीचर्स जैसी सुविधाएँ भी हैं। वेन्यू की ड्राइविंग परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो कम कीमत में अच्छे सेफ्टी फीचर्स वाली कार चाहते हैं।
4 of 6
MG Astor
- फोटो : Freepik
3. MG Astor
एमजी एस्टर भारत की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस एसयूवी है और इसमें आपको लेवल 2 ADAS के 14 ऑटोनॉमस फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख रुपये है। यह कार ADAS के द्वारा ड्राइविंग को और स्मार्ट और सुरक्षित बनाती है। एमजी एस्टर में i-SMART 2.0 के साथ 80 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह कार पूरी तरह से स्मार्ट बन जाती है। अगर आप नई तकनीक और सेफ्टी दोनों चाहते हैं, तो यह कार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai Creta 2024
- फोटो : Hyundai
4. Hyundai Creta
हुंडई क्रेटा को भारतीय बाजार में एक बेहतरीन और प्रीमियम एसयूवी माना जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख रुपये से शुरू होती है। क्रेटा में Hyundai Smart Sense Level-2 ADAS सिस्टम मिलता है, जो कार की सेफ्टी को और भी बढ़ा देता है। इस कार में 6 एयरबैग्स, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएँ दी गई हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाती हैं। इसके अलावा, इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है, जो तकनीकी दृष्टिकोण से इसे और भी आकर्षक बनाता है।
5. Honda Elevate
हाल ही में लॉन्च हुई होंडा एलिवेट, एक मिड-साइज एसयूवी है, जो अपने ADAS और होंडा सेंसिंग जैसे फीचर्स के साथ आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9.49 लाख रुपये से शुरू होती है। होंडा एलिवेट के टॉप-स्पेक ट्रिम में ADAS सिस्टम मिलता है, जो आपको सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें कनेक्टेड फीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ-साथ एंटरटेनमेंट की सुविधाएँ भी शानदार हैं।