फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Two Wheeler Sales: मई में सबसे ज्यादा बिके ये 5 दोपहिया वाहन, हीरो स्प्लेंडर ने फिर मारी बाजी; देखें लिस्ट

Thu, 18 Jun 2026 05:45 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top Selling Bike: मई 2026 में दोपहिया बाजार में कई मॉडल्स ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन एक मॉडल ने बिक्री के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया। जानिए आखिर किन बाइक्स और स्कूटर्स ने बनाई टॉप-5 में जगह और किसे ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया?
 
विज्ञापन
दो-पहिया वाहन की बिक्री - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

May 2026 Two Wheeler Sales: भारतीय दोपहिया बाजार में मई 2026 के दौरान ग्राहकों ने बाइक्स और स्कूटर्स की जमकर खरीदारी की। बिक्री के आंकड़ों के अनुसार टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों की सूची में कई मॉडल शामिल रहे। खास बात यह है कि सूची में बाइक और स्कूटर दोनों सेगमेंट के वाहनों ने मजबूत प्रदर्शन किया और लाखों ग्राहकों की पहली पसंद बने।
विज्ञापन


बिक्री में सबसे आगे रहा यह मॉडल
  • मई 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन हीरो स्प्लेंडर कम्यूटर मोटरसाइकिल रही। इसकी कुल 3.48 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई।
  • पिछले साल मई 2025 में इसकी 3.10 लाख यूनिट्स बिकी थीं। लगातार मजबूत मांग के कारण यह मॉडल एक बार फिर बिक्री चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रहा।

स्कूटर सेगमेंट का दबदबा भी कायम
  • बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर देश का सबसे लोकप्रिय स्कूटर होंडा एक्टिवा रहा। मई 2026 के दौरान इसकी 2.29 लाख यूनिट्स ग्राहकों ने खरीदीं।
  • पिछले साल इसी महीने इसकी 1.90 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बढ़ती शहरी मांग और आसान उपयोग के कारण इस स्कूटर की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर रही 100-125cc सेगमेंट की बाइक
  • टॉप-5 सूची में तीसरे स्थान पर 100cc और 125cc सेगमेंट में उपलब्ध होंडा साइन मोटरसाइकिल रही। मई 2026 में इसकी 1.55 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • हालांकि पिछले साल मई में इसकी 1.58 लाख यूनिट्स बिकी थीं, लेकिन इसके बावजूद यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल रही।

चौथे स्थान पर पहुंचा यह फैमिली स्कूटर
  • 110cc और 125cc विकल्पों में उपलब्ध टीवीएस जूपिटर स्कूटर चौथे स्थान पर रहा। मई 2026 में इसकी 1.24 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई।
  • जबकि मई 2025 में इसकी बिक्री करीब 97 हजार यूनिट्स रही थी। सालाना आधार पर हुई यह वृद्धि बताती है कि ग्राहकों के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

टॉप-5 में शामिल रही स्पोर्टी मोटरसाइकिल
  • पांचवें स्थान पर बजाज पलसर स्पोर्टी मोटरसाइकिल रही, जिसकी मई 2026 में 1.24 लाख यूनिट्स बिकीं।
  • पिछले साल इसी दौरान में इसकी 1.22 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
  • अलग-अलग इंजन विकल्पों और युवा ग्राहकों के बीच मजबूत पहचान के कारण इसकी बिक्री लगातार मजबूत बनी हुई है।

एक नजर में देखें मई 2026 की टॉप-5 दोपहिया बिक्री सूची
 
रैंक मॉडल मई 2026 बिक्री
1 हीरो स्प्लेंडर 3.48 लाख यूनिट
2 हाेंडा एक्टिवा 2.29 लाख यूनिट
3 होंडा साइन 1.55 लाख यूनिट
4 टीवीएस जूपिटर 1.24 लाख यूनिट
5 बजाज पलसर 1.24 लाख यूनिट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें