फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Cars: चाहिए पावर फीचर्स के साथ शानदार एवरेज, खरीद सकते हैं इन 15 में से कोई भी सीएनजी कार

Wed, 22 Mar 2023 02:43 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति, टाटा, टोयोटा की ओर से कई ऐसी कारों को ऑफर किया जाता है। जिनमें सीएनजी का विकल्प दिया जाता है। ऐसी कौन सी दस बेहतरीन कारें हैं जिन्हें सीएनजी के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 16
मारुति बलेनो और एक्सएल6 सीएनजी लॉन्च - फोटो : maruti

भारत में लगातार सीएनजी की कारों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। महंगी हो रही गैस के बाद भी इन्हें पेट्रोल के मुकाबले चलाना सस्ता पड़ता है। हम इस खबर में आपको ऐसी दस कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें पावर और फीचर्स के साथ ही सीएनजी के विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

वैगन आर

2 of 16
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से ज्यादा हाइट वाले लोगों के लिए कम बजट में वैगन आर को ऑफर किया जाता है। इस कार में सीएनजी और शानदार फीचर्स को कम कीमत में ही खरीदा जा सकता है। यह हैचबैक एक किलो सीएनजी में 34.05 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इसके सीएनजी वैरिएंट में एक लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे कार को 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके सीएनजी वाले टूर वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.40 लाख रुपये है और एलएक्सआई वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 6.43 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

ह्यूंदै आई-10

3 of 16
For Reference Only - फोटो : hyundai india
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भी हैचबैक सेगमेंट में आई-10 सीएनजी को ऑफर किया जाता है। कार में आरडीई के साथ सीएनजी का विकल्प मिलता है। इसमें 1197 सीसी का बीआई फ्यूल इंजन दिया जाता है जिससे कार को 69 पीएस और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सीएनजी के साथ कार की कीमत 7.56 लाख रुपये है।

टाटा टियागो

4 of 16
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा की हैचबैक टियागो को भी सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी के मुताबिक एक किलो सीएनजी में टियागो को 26.49 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन मिलता है जिससे इसे 73.4 पीएस की पावर के साथ 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी मिलता है। टियागो सीएनजी की एक्स शोरुम 6.44 लाख रुपये है।
विज्ञापन

मारुति सेलेरियो

5 of 16
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति की सेलेरियो ऐसी हैचबैक कार है जो सीएनजी में सबसे ज्यादा एवरेज देती है। कंपनी के मुताबिक इस कार को एक लीटर सीएनजी में 35.60 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें वीएक्सआई वैरिएंट में ही सीएनजी का विकल्प मिलता है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.72 लाख रुपये है। इस कार में 998 सीसी का इंजन दिया गया है जिससे कार को 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट

6 of 16
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति स्विफ्ट के सीएनजी वर्जन में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, डुअलजेट इंजन मिलता है। यह इंजन 89.73 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। सीएनजी मोड पर कार 77.49 पीएस और 98.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क देती है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट 30.90 किमी प्रति किलोग्राम माइलेज देने का दावा करती है। स्विफ्ट वीएक्सआई सीएनजी की कीमत 7.80 लाख रुपये है और जेडएक्सआई सीएनजी की एक्स शोरुम कीमत 8.48 लाख रुपये है।
विज्ञापन

मारुति बलेनो

7 of 16
मारुति बलेनो - फोटो : maruti suzuki
अगर आप प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में सीएनजी कार की तलाश कर रहे हैं, तो आपको मारुति की बलेनो को खरीदना चाहिए। कम कीमत में ज्यादा फीचर्स के साथ सीएनजी वैरिएंट में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सात इंच की इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, टिल्ट और टैलीस्कोपिक स्टेयरिंग एडजस्टमेंट, छह एयरबैग, रियर व्यू कैमरा शामिल हैं। इसके सीएनजी वैरिएंट की कीमत की शुरूआत 8.30 लाख रुपये से हो जाती है।

टोयोटा ग्लैंजा

8 of 16
टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी - फोटो : Toyota Bharat
मारुति बलेनो की तरह ही टोयोटा की ओर से भी प्रीमियम हैचबैक के तौर पर ग्लैंजा को सीएनजी अवतार में पेश किया जाता है। सीएनजी के साथ आने वाली ग्लैंजा में भी फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलती है। इसमें भी बलेनो की तरह ही लईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सात इंच की इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, टिल्ट और टैलीस्कोपिक स्टेयरिंग एडजस्टमेंट, छह एयरबैग, रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स को दिया जाता है। बाजार में इसकी कीमत की शुरूआत 8.45 लाख रुपये से होती है।

मारुति ब्रेजा

9 of 16
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से ब्रेजा को भी सीएनजी अवतार में लाया गया है। सीएनजी ब्रेजा में सात इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग कैमरा जैसे कई फीचर्स दिए हैं। इसकी कीमत की शुरूआत 9.14 लाख रुपये से होती है।

ह्यूंदै ऑरा

10 of 16
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै की ऑरा सीएनजी को भी कम कीमत में ज्यादा फीचर्स की चाहत रखने वाले खरीद सकते हैं। इस कॉम्पैक्ट सेडान कार में एचएसी, ईएससी, चार एयरबैग, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, टीपीएमएस, रियर एसी वेंट्स, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो जैसे कई फीचर्स आते हैं। बाजार में इसकी कीमत की शुरूआत 8.10 लाख रुपये से हो जाती है।

मारुति डिजायर

11 of 16
मारुति डिजायर सीएनजी - फोटो : maruti suzuki
मारुति की डिजायर को भी सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। इसके वीएक्सआई और जेडएक्सआई वैरिएंट ही सीएनजी ऑफर की जाती है। इसके वीएक्सआई सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.31 लाख रुपये है जबकि जेडएक्सआई सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक सीएनजी के साथ इस कार से 31.12 किलोमीटर प्रति किलो का एवरेज मिलता है। फीचर्स की बात करें तो डिजायर में एबीएस और ईबीडी, ड्यूल एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एंटी थेफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं।

टाटा टिगोर

12 of 16
Tata Tigor CNG - फोटो : Tata Motors
भारतीय कंपनी टाटा की टिगोर भी सीएनजी के साथ आती है। सीएनजी के साथ टिगोर में कुल चार वैरिएंट मिलते हैं। एक्सएम वैरिएंट की सीएनजी कार की एक्स शोरूम कीमत 7.60 लाख रुपये है जबकि एक्सजेड- 8.05, एक्सजेड प्लस- 8.70, एक्सजेड प्लस डीटी की एक्स शोरूम कीमत 8.90 लाख रुपये है। इस कार की खासियत है कि इसे सीधा सीएनजी में ही स्टार्ट किया जा सकता है जबकि बाकी कारों को पेट्रोल पर स्टार्ट किया जाता है और बाद में वो सीएनजी पर शिफ्ट होती हैं। फीचर्स के तौर पर इसमें ड्यूल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, पंचर रिपेयर किट, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स आते हैं।

ग्रैंड विटारा

13 of 16
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
ग्रैंड विटारा मिड एसयूवी एसयूवी के तौर पर आती है। इसके सीएनजी वैरिएंट में कंपनी की ओर से फुल एलईडी लाइटिंग, नौ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एड्राइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, छह एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स आते हैं। इसकी कीमत की शुरूआत 12.85 लाख रुपये से होती है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर

14 of 16
Toyota Urban Cruiser Hyryder - फोटो : Toyota
ग्रैंड विटारा की तरह ही टोयोटा की अर्बन क्रूजर हाईराइडर में भी फीचर्स को दिया जाता है। इसके एस और जी वैरिएंट में ही सीएनजी का विकल्प दिया जाता है। बाजार में इसकी कीमत की शुरूआत 13.23 लाख रुपये से होती है।

मारुति अर्टिगा

15 of 16
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की ओर से अर्टिगा को भी सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। लंबे समय से कम कीमत में सात सीटर सीएनजी कार पसंद करने वालों को अर्टिगा काफी बेहतर लगती है। अर्टिगा में कंपनी 1462 सीसी का के15सी स्मार्ट हाइब्रिड इंजन देती है। इस इंजन से एमपीवी को 75.8 किलोवॉट की पावर और 136.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है वहीं इसके सीएनजी विकल्प के साथ एमपीवी को 64.6 किलोवॉट की पावर और 121.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

मारुति एक्सएल6

16 of 16
मारुति एक्सएल6 - फोटो : maruti
मारुति की ओर से एक्सएल6 को भी सीएनजी के साथ पेश किया जाता है। हालांकि इसके सिर्फ एक ही वैरिएंट जेटा मैनुअल ट्रांसमिशन में सीएनजी दी गई है। जेटा मैनुअल ट्रांसमिशन सीएनजी की एक्स शोरूम कीमत 12.36 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक एक्सएल6 एक किलो सीएनजी में 26.32 किलोमीटर का एवरेज देगी। इसमें 1462 सीसी का इंजन दिया गया है जिससे एमपीवी को सीएनजी मोड में 87.83 पीएस और 121.5 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें