अप्रैल महीने में देशभर में बड़ी संख्या में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री हुई। ऐसी कौन सी 10 एसयूवी रहीं, जिनकी मांग सबसे ज्यादा रही। आइए जानते हैं।
भारत में सबसे ज्यादा एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को पसंद किया जाता है। अप्रैल 2023 के दौरान भी इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि पिछले महीने किन 10 एसयूवी की मांग सबसे ज्यादा रही। साथ ही किन नई एसयूवी की इस लिस्ट में एंट्री हुई।
विज्ञापन
कितनी हुई बिक्री
2 of 12
किया सोनेट
- फोटो : kia india
जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2023 के दौरान देशभर में टॉप-10 एसयूवी की बिक्री कुल 105400 यूनिट्स हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह 46.32 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल 2023 के मुकाबले अप्रैल 2022 के दौरान 72032 यूनिट्स थीं। इस लिस्ट में दो नई एसयूवी भी शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
टाटा नेक्सन
3 of 12
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन इस लिस्ट में पहले पायदान पर है। कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान कुल 15002 यूनिट्स की बिक्री की। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने अप्रैल 2022 के दौरान 13471 यूनिट्स की बिक्री की थी।
ह्यूंदै क्रेटा
4 of 12
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
मिड साइज एसयूवी के तौर पर ह्यूंदै की ओर से क्रेटा को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान इसकी 14186 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि अप्रैल 2022 के दौरान कंपनी ने 12651 यूनिट्स की बिक्री की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर क्रेटा ने 12.13 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है।
विज्ञापन
मारुति ब्रेजा
5 of 12
मारुति ब्रेजा
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से ब्रेजा टॉप-10 एसयूवी की लिस्ट में तीसरे पायदान पर रही। कंपनी ने अप्रेल 2023 के दौरान एसयूवी की कुल 11836 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि अप्रैल 2022 के दौरान इसकी कुल 11764 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने इस एसयूवी की बिक्री में 0.61 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है।
विज्ञापन
टाटा पंच
6 of 12
टाटा पंच
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अगला नंबर टाटा की माइक्रो एसयूवी का है। कंपनी की पंच एसयूवी की अप्रैल 2023 के दौरान कुल 10934 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 10132 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी को इस एसयूवी के लिए 7.92 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई है।
विज्ञापन
ह्यूंदै वेन्यू
7 of 12
हुंडई वेन्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी वेन्यू की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 23.24 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल करते हुए अप्रैल 2023 में कुल 10342 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि अप्रैल 2022 के दौरान कंपनी ने सिर्फ 8392 यूनिट्स की बिक्री की थी।
किआ सोनेट
8 of 12
Kia Sonet Aurochs Edition
- फोटो : Kia India
ह्यूंदै की तरह ही दूसरी साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की सोनेट भी इस लिस्ट में शामिल हुई। सोनेट की अप्रैल 2023 के दौरान कुल 9744 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि अप्रैल 2022 के दौरान कंपनी ने इस एसयूवी की सिर्फ 5404 यूनिट्स की बिक्री की थी।
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
9 of 12
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कंपनी ने स्कॉर्पियो की एन एसयूवी की अप्रैल 2023 में कुल 9617 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि अप्रैल 2022 के दौरान यह आंकड़ा 2712 यूनिट्स का था।
मारुति फ्रॉन्क्स
10 of 12
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से भारतीय बाजार में फ्रॉन्क्स को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हाल में ही पेश किया गया है। अप्रैल 2023 के दौरान इस एसयूवी की कुल 8784 यूनिट्स की बिक्री हुई। टॉप-10 लिस्ट में शामिल होने वाली यह पहली एसयूवी है।
मारुति ग्रैंड विटारा
11 of 12
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति की ओर से ग्रैंड विटारा को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान इसकी कुल 7742 यूनिट्स की बिक्री की है। यह एसयूवी इस लिस्ट में नौंवे नंबर पर रही है और यह मारुति की दूसरी ऐसी एसयूवी है जो नई एसयूवी होने के साथ इस सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी की लिस्ट में शामिल हुई है।
टॉप-10 लिस्ट में आखिरी पायदान पर किआ की मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस रही। अप्रैल 2023 के दौरान इस एसयूवी की कुल 7213 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि अप्रैल 2022 के दौरान 7506 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।