फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Motion Sickness: इन टिप्स से मोशन सिकनेस को दे सकते हैं मात, सफर का मजा नहीं होगा कम

Sat, 27 Apr 2024 06:55 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर देखा गया है कि लोगों को सफर के दौरान मोशन सिकनेस की परेशानी होती है। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं तो आपको यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। 
विज्ञापन
Motion Sickness - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर देखा जाता है कि यात्रा के समय कई लोगों को मोशन सिकनेस की दिक्कत होती है। सफर में उल्टी आ जाए तो सफर का मजा खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप गाड़ी से यात्रा कर रहे हैं और आपको मोशन सिकनेस की समस्या रहती है तो आप इसके लिए पहले से योजना बना सकते हैं। आगे जानिए क्या है इससे बचने की टिप्स।

विज्ञापन

साफ हवा लें

अगर आप सफर के दौरान मोशन सिकनेस के शिकार हो जाते हैं तो आपको इससे बचने के लिए कुछ खास काम करने चाहिए। आप ताजा हवा का सहारा ले सकते हैं। साथ ही गाड़ी से आने वाली पेट्रोल और डीजल की गंध से भी खुद को बचाना होगा। 

खुद को रखें हाइड्रेट

अक्सर यात्रा के दौरान लोगों को डिहाइड्रेशन की परेशानी होती है। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप सफर के दौरान खुद को सही तरीके से हाइड्रेट रखें। साथ ही खाने में हल्का खाना खाएं। ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। साथ ही खाली पेट बिल्कुल न रहें। भूखे पेट होने पर आपको मोशन सिकनेस की परेशानी अधिक हो सकती है। सफर के दौरान आपको मसाले वाला भोजन खाने से बचना चाहिए।

हैंगओवर के साथ न करें सफर

कई लोग हैंगओवर के साथ सफर करते हैं, इस वजह से लोगों को मोशन सिकनेस की परेशानी हो सकती है। ऐसे में खुद को अधिक से अधिक से हाइड्रेट रखें। साथ ही जरूरी नींद को पूरा करें। ऐसा करने से मोशन सिकनेस की दिक्कत से बचा जा सकता है। 

इसका करें सेवन

अगर आप पहले से जानते हैं कि आपको सफर के दौरान मोशन सिकनेस हो सकती है तो आप जिंगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सफर शुरू करने से पहले जिंगर का कुछ ग्राम का सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

मेडिकेशन से हो सकता है लाभ

मोशन सिकनेस को रोकने के लिए आप मेडिकेशन की मदद ले सकते हैं। आप सफर होने से 30 से 60 मिनट पहले मेडिकेशन कर सकते हैं। इस क्रिया से बॉडी को पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी और आप बेहतर ढंग से मोशन सिकनेस को नियंत्रित कर पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें