फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Average Tips: बाइक के एवरेज को चाहते हैं बढ़ाना, तो रखें इन पांच बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान

Sun, 09 Apr 2023 03:06 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपनी बाइक के कम होते एवरेज से परेशान हैं और चाहते हैं कि बाइक का एवरेज बढ़ जाए। तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : tvs motors

बाइक का एवरेज सीधे-सीधे मालिक की जेब पर असर डालता है। अगर आपकी बाइक का एवरेज कम है तो आपको महीने में ज्यादा पेट्रोल भरवाने के लिए खर्चा करना पड़ता है। हम इस खबर में आपको ऐसे पांच टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको ध्यान रखते हुए आप आसानी से बाइक के एवरेज में सुधार ला सकते हैं।

विज्ञापन

टायर में हवा

2 of 6
bike tyre

बाइक से सही एवरेज लेने के लिए सबसे जरूरी होता है कि टायर में सही प्रैशर में हवा हो। अगर टायर में सही हवा नहीं होगी तो टायर को नुकसान तो होता है साथ ही इंजन को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है जिससे, बाइक का एवरेज भी कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
 

विज्ञापन

समय पर सर्विस

3 of 6
bike service at home - फोटो : Social

अच्छे एवरेज के लिए बाइक की हमेशा समय पर सर्विस करवानी चाहिए। ऐसा करने से समय पर इंजन ऑयल, एयर फिल्टर, स्पार्क प्लग आदि बदले जाते हैं। जिससे बाइक को नुकसान भी नहीं होता और एवरेज भी बेहतर होता है।
 

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

ऑयलिंग है जरूरी

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बाइक से अच्छा एवरेज लेने के लिए ऑयलिंग भी काफी जरूरी है। इसलिए हमेशा बाइक की चेन और अन्य पार्ट्स की सफाई और ऑयलिंग करवानी चाहिए। बाइक की चेन को भी हर एक हजार किलोमीटर पर साफ करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

ओवरलोड से बचें

5 of 6
तीन बाइकों पर सवार हुए 14 लड़के - फोटो : अमर उजाला
अगर आप अपनी बाइक का उपयोग सामान लाने के लिए करते हैं तो भी ज्यादा सामान बाइक पर रखने से बचना चाहिए। ज्यादा वजन होने के कारण भी इंजन को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है, जिससे तेल की खपत बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन

करें एबीसी का सही उपयोग

6 of 6
बाइक में क्लच का उपयोग - फोटो : सोशल मीडिया
बाइक की एबीसी होती है एक्सीलेरेटर, ब्रेक और क्लच। अगर आप इन तीनों का सही उपयोग नहीं कर पाते हैं तो भी बाइक का एवरेज कम होता है। इसलिए बार-बार ब्रेक या क्लच दबाकर बाइक नहीं चलानी चाहिए। ऐसा करने से बाइक का एवरेज तो कम होता ही है साथ ही इससे बाइक के इंजन पर भी जोर पड़ता है, जिससे अंदरूनी पार्ट्स जल्दी खराब होते हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें