यह रिकॉर्ड तिरुवनंतपुरम में AIESL हैंगर में बनाया गया। इसका मकसद ATLAS आर्किटेक्चर और हाइपरियन GDi पावरट्रेन की मजबूती दिखाना था। इसमें टाटा का 1.2-लीटर इंजन है, जो 123.2 बीएचपी का पावर 5,000 आरपीएम पर और 225 एनएम टॉर्क 1,750 से 3,000 आरपीएम पर पैदा करता है। यह टेस्ट 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाली गाड़ी पर किया गया था। जिसमें फ्रंट टायर का प्रेशर 32 PSI और रियर टायर का प्रेशर 30 PSI था।
डीजल विकल्प में 1.5-लीटर क्रायोटेक इंजन मिलता है, जो 117 एचपी का पावर और 260 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCA ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। जिससे यह अपने सेगमेंट में पहली ऐसी गाड़ी बन जाती है जो डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर करती है। DCA गियरबॉक्स में पैडल शिफ्टर्स और मल्टी-मोड रीजेनरेशन की सुविधा भी दी गई है।
Tata Curvv EV BNCAP Crash Test
- फोटो : BNCAP
टाटा कर्व: सेफ्टी फीचर्स
टाटा कर्व सुरक्षा के मामले में भी जबरदस्त फीचर्स के साथ आती है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम दिया गया है। पीछे ISOFIX माउंट्स और तीन-पॉइंट सीटबेल्ट भी मौजूद हैं। अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर शामिल हैं। टाटा कर्व में लेवल 2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी मिलेगा, जिसमें 20 सुरक्षा से जुड़े फीचर्स होंगे।