फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seven Seater Sales: मई में रही इन सात सीटों वाली गाड़ियों की मांग, जानें कौन हुईं टॉप-10 में शामिल

Mon, 12 Jun 2023 01:24 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में सात सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मई महीने में सात सीटों वाली किन एमपीवी और एसयूवी की मांग सबसे ज्यादा रही। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : kia india

बेहतर होती सड़कों, हाइवे और एक्सप्रेस-वे के कारण ग्राहक सात सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी से परिवार और दोस्तों के साथ लंबी ड्राइव पर जाना पसंद करने लगे हैं। इसी कारण देश में सात सीटों वाली गाड़ियों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि पिछले महीने किन सात सीटों वाली गाड़ियों की सबसे ज्यादा मांग रही।

विज्ञापन

2 of 8
Maruti Suzuki Ertiga 2022 - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति अर्टिगा
मारुति की ओर से अर्टिगा को सात सीटों के साथ पेश किया जाता है। मई 2023 में इस एमपीवी की देश में सबसे ज्यादा मांग रही। पिछले महीने मारुति ने इसकी कुल 10528 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। मई 2022 के दौरान इसकी 12226 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
 

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

विज्ञापन

3 of 8
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
महिंद्रा स्कॉर्पियो
महिंद्रा की स्कॉर्पियो भी भारत में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। कंपनी इसे भी सात सीटों के विकल्प के साथ ऑफर करती है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई। जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान इस एसयूवी की कुल 4348 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि इस साल मई में इसकी कुल 9318 यूनिट्स की बिक्री हुई। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में 114 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

4 of 8
Mahindra Bolero Neo Limited Edition - फोटो : Mahindra
महिंद्रा बोलेरो
तीसरे पायदान पर भी महिंद्रा की एसयूवी रही। सात सीटर बोलेरो की मई 2023 में 8170 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी बिक्री में सात फीसदी की कमी दर्ज हुई। साल 2022 के दौरान महिंद्रा ने इसकी कुल 8767 यूनिट्स की बिक्री की थी।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन

5 of 8
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा इनोवा
जापानी कार कंपनी टोयोटा भी सात सीटर एमपीवी इनोवा की बिक्री करती है। बेहतर इंजन और ज्यादा आराम के लिए भारतीयों को यह एमपीवी काफी पसंद आती है। पिछले महीने इसकी कुल 7776 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि साल 2022 के दौरान इसकी सिर्फ 2737 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 184 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन

6 of 8
किया कैरेंस - फोटो : kia india
किआ कैरेंस
किआ की ओर से भी सात सीटों वाली कैरेंस को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। कैरेंस की पिछले महीने 6367 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि साल 2022 के दौरान मई महीने में कंपनी ने 4612 यूनिट्स की बिक्री की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह बढ़ोतरी 38 फीसदी की रही।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

7 of 8
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
महिंद्रा एक्सयूवी700
सात सीटों वाली एसयूवी और एमपीवी की लिस्ट में अगला नंबर एक्सयूवी700 का रहा। महिंद्रा ने पिछले महीने एक्सयूवी700 की कुल 5245 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने तीन फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। साल 2022 के दौरान महिंद्रा ने इसकी कुल 5069 यूनिट्स की बिक्री की थी।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
विज्ञापन

8 of 8
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ये भी हुईं शामिल
इस लिस्ट में अगला नंबर मारुति की एक्सएल-6 का है। यह छह सीटों के साथ आती है लेकिन इसे भी एमपीवी सेगमेंट में काफी पसंद किया जाता है। इसकी कुल बिक्री 3577 यूनिट्स की रही। इसके बाद टोयोटा फॉर्च्यूनर ने 144 फीसदी की ग्रोथ के साथ मई 2023 में 2887 यूनिट्स की बिक्री की। अगले पायदान पर ह्यूंदै अल्काजार रही, जिसकी कुल 2443 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद आखिरी पायदान पर देश की सबसे सस्ती सात सीटों वाली एमपीवी ट्राइबर का नंबर रहा। रेनो ने पिछले महीने ट्राइबर की 2115 यूनिट्स की बिक्री की है।

यह भी पढ़ें - Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, बेस से टॉप तक की मिलेगी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें