दुनियाभर में मिलने वाली कारें काफी बेहतर होती जा रही हैं। इनमें कई ऐसे फीचर्स दिए जाने लगे हैं। जिनसे सफर के दौरान काफी मदद मिलती है। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसे फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनके कारण सफर के दौरान कार चलाना काफी आसान हो जाता है।
टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम
टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम को आसान भाषा में टीपीएमएस के नाम से भी जाना जाता है। यह फीचर कई कंपनियों की ओर से अपनी कारों में अब स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर भी दिया जाता है। इस फीचर के कारण कार में सफर करते हुए ही चारों टायर्स में हवा की सही स्थिति की जानकारी मिल जाती है। जिससे फायदा यह होता है कि अगर टायर में हवा कम हो या फिर सामान्य से काफी ज्यादा तो जानकारी मिलने से हवा कम या ज्यादा करवाई जा सकती है और होने वाले किसी भी हादसे से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें-
Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
रियर डिफॉगर भी है जरूरी
कई कारों के पीछे के शीशे पर कुछ लाइन बनी होती हैं। इन लाइनों को सिर्फ डिजाइन या लुक बेहतर करने के लिए नहीं दिया जाता। बल्कि यह बारिश और ठंड के समय काफी काम आती हैं। बारिश या ठंड के समय जब कार के अंदर धुंध जमने लगती है और विजिबिलिटी कम होने लगती है तो सिर्फ एक बटन दबाकर धुंध को खत्म किया जा सकता है, जिससे विजिबिलिटी बनी रहती है।
यह भी पढ़ें -
Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
डीटीई से होता है यह फायदा
कई कारों में डीटीई जैसे फीचर को ऑफर किया जाता है। आसान भाषा में इस फीचर को डिस्टेंस टू एंपटी नाम से भी जाना जाता है। इस फीचर का काम यह होता है कि कार में जितनी मात्रा में पेट्रोल बचा हुआ है उससे कार को कितने किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इससे इस बात का अंदाजा मिल जाता है कि कितने किलोमीटर तक कार को चलाया जा सकता है और कब पेट्रोल भरवाना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें-
Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
एबीएस और एबीडी
एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर को स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर अधिकतर कारों में ऑफर किया जाता है। इनका फायदा यह होता है कि यह ड्राइवर का कंट्रोल कार पर से कम नहीं होने देते। बारिश में फिसलन भरी सड़क हों या फिर तेज स्पीड में टर्न लेना हो। किसी भी स्थिति में यह फीचर कार पर कंट्रोल बनाए रखने में मदद करता है। जिससे हादसा होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें -
HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा