फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Speed E Bike: ये पांच इलेक्ट्रिक बाइक्स हैं सबसे तेज, इंजन वाली बाइक रह जाती हैं पीछे, जानें डिटेल

Wed, 14 Jun 2023 10:52 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन सेगमेंट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ इलेक्ट्रिक बाइक हैं, जो पेट्रोल इंजन वाली बाइक्स से भी तेज चलती हैं। ये कौन सी बाइक्स हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Ultraviolette F77 Electric Motorcycle - फोटो : Ultraviolette

भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेजी आ रही है। कई कंपनियों की ओर से ऐसे उत्पाद लाए जा रहे हैं जो कुछ मामलों में पेट्रोल बाइक्स से भी बेहतर हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी पांच इलेक्ट्रिक बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं, जो इलेक्ट्रिक होने के साथ ही काफी तेज बाइक हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अल्ट्रा वॉयलेट एफ 77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल - फोटो : ultraviolette

अल्ट्रावायलेट एफ77
बेंगलुरु की स्टार्टअप अल्ट्रावायलेट की ओर से पिछले साल नवंबर में एफ77 बाइक को लॉन्च किया गया था। इस इलेक्ट्रिक बाइक में 7.1KWh की बैटरी और 27KW क्षमता की मोटर दी जाती है। जिसके जरिए इस बाइक को सिर्फ 2.9 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 152 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसकी कीमत 3.80 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

विज्ञापन

3 of 6
Tork Kratos R Electric Motorcycle - फोटो : Tork Motors

टॉर्क क्राटोस आर
टॉर्क की ओर से इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर क्राटोस आर को ऑफर किया जाता है। यह बाइक जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड सिर्फ 3.5 सेकेंड में हासिल कर सकती है। इसमें 4KWH की बैटरी और मिड ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर दी जाती है। बाइक की टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसकी कीमत 2.09 लाख रुपये एक्स शोरुम मुंबई है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

4 of 6
Oben Rorr Electric Motorcycle - फोटो : Oben Electric

ओबेन रोर
ओबेन इलेक्ट्रिक की ओर से रोर बाइक को ऑफर किया जाता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.50 लाख रुपये है और इसे सिर्फ तीन सेकेंड में जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड से चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसमें 8KW की मोटर के साथ 4.4KWh की बैटरी दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

विज्ञापन

5 of 6
Hop Oxo Electric Motorcycle - फोटो : Hop Electric

होप ऑक्सो
होप इलेक्ट्रिक की ओर से ऑक्सो बाइक को ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत 1.48 लाख रुपये से शुरू होती है। इसकी टॉप स्पीड 88 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसे जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में सिर्फ पांच सेकेंड लगते हैं। इसमें 3.75 Kwh की बैटरी दी जाती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kabira Mobility KM5000 Electric Cruiser Bike - फोटो : Kabira Mobility

कबीरा मोबिलिटी
कबीरा मोबिलिटी की ओर से भी केएम 4000 इलेक्ट्रिक बाइक बिक्री के लिए पेश की जाती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक है और इसे सिर्फ 3.2 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड से चलाया जा सकता है। बाइक में 4.60 KWH की क्षमता की बैटरी मिलती है।
 

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें