फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Safety Rating: क्रैश टेस्ट में इन कारों को मिली सबसे कम रेटिंग, जानें कौन-कौन सी कारें हैं शामिल

Fri, 06 Oct 2023 10:51 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अपने उत्पाद पेश किए जाते हैं। लेकिन इनमें से कई कारें और एसयूवी ऐसी हैं। जिनको क्रैश टेस्ट के दौरान काफी कम रेटिंग मिली है। ये कारें कौन सी हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
Maruti Suzuki-S-Presso Global NCAP's crash test Result - फोटो : Global NCAP

भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माताओं की ओर से कई उत्पाद पेश किए जाते हैं। इनमें से कुछ ऐसे उत्पाद भी हैं। जिनमें बेहतरीन फीचर्स को दिए जाते हैं। लेकिन यह सुरक्षा के मामले में अन्य विकल्पों से काफी पीछे रह जाती हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ कारों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको क्रैश टेस्ट में काफी कम रेटिंग मिली है।

विज्ञापन

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति वैगन आर
मारुति की ओर से वैगन आर कार को हैचबैक कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार को काफी लंबे समय से भारतीय सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन मारुति वैगन आर को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में व्यस्कों के लिए एक और छोटे बच्चों के लिए जीरो रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन

3 of 7
Maruti Swift Global NCAP crash tests - फोटो : NCAP
मारुति स्विफ्ट
मारुति की ओर से स्विफ्ट को प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर भारतीय बाजार में लाया जाता है। इस कार को भी सेफ्टी के मामले में काफी कम रेटिंग मिली है। एनसीएपी क्रैश टेस्टिंग के दौरान मारुति स्विफ्ट को भी व्यस्कों के लिए एक और छोटे बच्चों के भी एक अंक मिल चुका है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

4 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति एस प्रेसो
मारुति की ओर से एस प्रेसो को भी कई विकल्पों में ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार को भी ग्लोबल एनसीएपी की ओर से क्रैश टेस्ट में काफी कम रेटिंग मिली है। जानकारी के मुताबिक मारुति एस प्रेसो को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में व्यस्कों के लिए एक और छोटे बच्चों के लिए जीरो रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन

5 of 7
मारुति इग्निस - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति इग्निस
मारुति की एक और गाड़ी इग्निस को भी ग्लोबल एनसीएपी की ओर से क्रैश टेस्ट में काफी कम रेटिंग मिली है। जानकारी के मुताबिक मारुति इग्निस को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में व्यस्कों के लिए एक और छोटे बच्चों के लिए जीरो रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन

6 of 7
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : For Reference Only
मारुति ऑल्टो के-10
मारुति की ओर से देश की सबसे कम कीमत वाली कार के तौर पर ऑल्टो के-10 को ऑफर किया जाता है। लेकिन इस कार में भी सुरक्षा के फीचर्स काफी कम है। जिस कारण इसे भी क्रैश टेस्ट में काफी कम रेटिंग मिली है। मारुति ऑल्टो के-10 को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में व्यस्कों के लिए दो और छोटे बच्चों के लिए जीरो रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें - Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, बेस से टॉप तक की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै नियोस आई-10
ह्यूंदै की ओर से ग्रैंड नियोस आई-10 कार को हैचबैक के तौर पर ऑफर किया जाता है। कई अच्छे फीचर्स के अलावा इस कार को भी सुरक्षा के मामले में काफी कम रेटिंग मिली है। ह्यूंदै ग्रैंड नियोस आई-10 को भी व्यस्कों के लिए दो और छोटे बच्चों के लिए भी दो स्टार रेटिंग मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें -  Bmw X1: बीएमडब्ल्यू की एक्स1 खरीदना बेहतर है या मर्सिडीज जीएलए और ऑडी क्यू3 हैं दमदार, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें