Electric Concept Cars: इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अब तो सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में दिग्गज ऑटो कंपनियां न केवल मौजूदा जरूरतों पर, बल्कि भविष्य की मोबिलिटी पर भी काम कर रही हैं। कई कंपनियों ने ऐसे कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक वाहन पेश किए हैं जो आने वाले समय की तकनीक, डिजाइन और परफॉर्मेंस की झलक दिखाते हैं। आइए जानते हैं ऐसी पांच इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारों के बारे में, जिन्होंने कार लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
Future electric car concepts: आज बाजार में मौजूद इलेक्ट्रिक कारें भले ही हमें एडवांस लगती हों, लेकिन भविष्य में इससे ऐसी जबरदस्त कार आने वाली है, जिसका किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया होगा। अक्सर हम फिल्मों में ऐसी गाड़ियां देखते हैं जो हवा से बात करती हैं और जिनके शीशों पर कंप्यूटर स्क्रीन चलती है। ये 5 इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट्स साबित करते हैं कि वह स्क्रीन वाली दुनिया अब हमारी सड़कों से ज्यादा दूर नहीं है।
विज्ञापन
BMW M Concept Neue Klasse: रफ्तार का नया डिजिटल अवतार
बीएमडब्ल्यू का एम कॉन्सेप्ट न्यू क्लास (M Concept Neue Klasse) ब्रांड की अगली पीढ़ी की हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कारों की दिशा की ओर इशारा करती है। इस कॉन्सेप्ट में मस्कुलर डिजाइन, इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल और ड्राइवर-केंद्रित कॉकपिट देखने को मिलता है, जो BMW M सीरीज की पहचान को बरकरार रखता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत चार इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं, जो जबरदस्त परफॉर्मेंस का संकेत देती हैं।
इसके अलावा BMW ने इस कॉन्सेप्ट के जरिए पैनारॉमिक विजन डिस्प्ले और लाइटवेट कंस्ट्रक्शन जैसी नई तकनीकों की भी झलक दिखाई है। यह बताता है कि भविष्य की इलेक्ट्रिक M कारें कैसी दिख सकती हैं और उनका ड्राइविंग अनुभव कैसा हो सकता है।
Mercedes-Benz Vision One-Eleven: रेट्रो लुक में फ्यूचर कॉन्सेप्ट
मर्सिडिज-बेंज का विजन व इलेवन(Vision One-Eleven) कॉन्सेप्ट 1970 के दशक की प्रसिद्ध C111 एक्सपेरिमेंटल कारों से प्रेरित है।
इसमें रेट्रो डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है।
लो-स्लंग बॉडी, गलविंग डोर्स और कॉपर थीम वाला केबिन इसे बेहद खास बनाते हैं।
कंपनी ने इसमें एडवांस्ड एक्सियल-फ्लक्स इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल किया है, जो दमदार परफॉर्मेंस का संकेत देती हैं।
विज्ञापन
Audi Activesphere Concept: लग्जरी और प्रैक्टिकलिटी का मेल
ऑडी एक्टिवस्फीयर कॉन्सेप्ट (Audi Activesphere Concept) भविष्य के इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की एक नई कल्पना मानी जा रही है। यह वही पेश भी कर रही है।
इसमें ऑगमेंटेड रियलिटी डिस्प्ले, ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर्स और जरूरत के अनुसार उपयोग किया जा सकने वाला फ्लेक्सिबल रियर कार्गो एरिया दिया गया है।
ऑडी ने इस कॉन्सेप्ट के जरिए दिखाया है कि आने वाले समय में प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन सिर्फ आकर्षक डिजाइन तक सीमित नहीं होंगे, बल्कि तकनीक और उपयोगिता का बेहतर संतुलन भी पेश करेंगे।
Porsche Mission X: इलेक्ट्रिक हाइपरकार का भविष्य
पोर्श मिशन एक्स (Porsche Mission X) एक ऐसी कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक हाइपरकार है जो ब्रांड की परफॉर्मेंस विरासत को अगले स्तर पर ले जाने की कोशिश करती है।
इस कार में बटरफ्लाई डोर्स, अल्ट्रा-लो कार्बन-फाइबर बॉडी और नई पीढ़ी की बैटरी तकनीक शामिल है। इसे तेज रफ्तार और सटीक नियंत्रण को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
मिशन एक्स यह साबित करने की कोशिश करता है कि इलेक्ट्रिक युग में भी पोर्श अपने स्पोर्ट्स कार डीएनए और शानदार ड्राइविंग अनुभव को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Jaguar Type 00 Concept: इलेक्ट्रिक युग के लिए नई पहचान
जैगुआर टाइप 00 कंपनी कॉन्सेप्ट के भविष्य के इलेक्ट्रिक सफर की नींव मानी जा रही है। इसका लंबा बोनट, मिनिमलिस्ट डिजाइन और आकर्षक अनुपात इसे पारंपरिक जैगुआर मॉडलों से अलग पहचान बनाता हैं।
यह कॉन्सेप्ट आधुनिक तकनीक और लग्जरी को नए अंदाज में पेश करता है। जैगुआर के अनुसार यह मॉडल ब्रांड की अगली पीढ़ी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों के डिजाइन और इनोवेशन की दिशा का संकेत देता है।
कॉन्सेप्ट कारें क्यों हैं महत्वपूर्ण?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह कॉन्सेप्ट कारें केवल प्रदर्शन के लिए नहीं बनाई जातीं। ये ऑटो कंपनियों के भविष्य के विजन, नई तकनीकों और डिजाइन सोच का प्रदर्शन होती हैं।
इनमें दिखाई गई कई तकनीकें और फीचर्स बाद में उत्पादन मॉडल्स में शामिल किए जाते हैं। यही वजह है कि ऑटो इंडस्ट्री और कार प्रेमी इन कॉन्सेप्ट वाहनों पर विशेष नजर रखते हैं।