वह कौन सी गलती थी जिससे यह आइडिया पैदा हुआ?
- बात 1986 की है
- जिम मोयलन फोर्ड कैंपस में एक मीटिंग के लिए देर से पहुंच रहे थे
- तभी कंपनी कार में लो फ्यूल वार्निंग जल उठी
- जल्दबाजी में पेट्रोल पंप पहुंचे
- लेकिन गाड़ी गलत साइड में लगा दी
पंप के चारों ओर गाड़ी घुमाने की झुंझलाहट ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़ें - EV Charging Tips: इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय किन बातों का ख्याल रखना है जरूरी? जानें पांच जरूरी सावधानियां
एक छोटी सी सोच ने दुनिया कैसे बदल दी?
- उस शर्मनाक पल के बाद मोयलन के दिमाग में एक आसान समाधान आया
- उन्होंने कंपनी को एक पत्र लिखा
- सुझाव दिया कि फ्यूल गेज में एक छोटा सा तीर जोड़ दिया जाए
- जो यह बताए कि फ्यूल टैंक किस साइड में है
यह सुझाव तुरंत पसंद किया गया।
यह भी पढ़ें - Flush Door Handles: क्या फ्लश डोर हैंडल बन रहे हैं जानलेवा? अमेरिकी संसद में कार सुरक्षा को लेकर नया कानून पेश
यह आइडिया पूरी ऑटो इंडस्ट्री तक कैसे पहुंचा?
- कुछ ही महीनों में फोर्ड की नई कारों में यह तीर शामिल कर दिया गया
- दूसरी ऑटो कंपनियों ने भी इसे अपनाना शुरू किया
- देखते ही देखते यह फीचर पूरी दुनिया में स्टैंडर्ड बन गया
- एनालॉग मीटर से लेकर डिजिटल डिस्प्ले तक, यह तीर हर जगह मौजूद है
आज भी यह छोटा तीर इतना मायने क्यों रखता है?
भारत जैसे देशों में, जहां पेट्रोल पंपों पर:
- बाइक
- ऑटो-रिक्शा
- कारें और एसयूवी
- सब एक साथ भीड़ लगाए रहती हैं, वहां यह तीर एक खामोश मददगार साबित होता है।
- गलत साइड में गाड़ी लगाने से बचाव
- बेवजह रिवर्स या यू-टर्न की जरूरत नहीं
- समय और धैर्य दोनों की बचत
यह भी पढ़ें - Winter Riding Tips: सर्दियों में बाइक और ऑटो से सफर कैसे आसान बनाएं? ठंड से खुद को महफूज रखने के पांच असरदार टिप्स