फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: टेस्ला की बिक्री में भारी गिरावट, कंपनी ने फ्री चार्जिंग और सस्ती फाइनेंसिंग का दिया ऑफर

Wed, 05 Mar 2025 11:27 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla के लिए साल की पहली तिमाही हमेशा थोड़ी धीमी होती है, लेकिन इस बार की मंदी गंभीर मानी जा रही है। खासकर चीन, जो Tesla का सबसे बड़ा बाजार है, वहां बिक्री 49% तक गिर गई है।
विज्ञापन
Tesla Car - फोटो : टेस्ला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की शुरुआत में धीमी बिक्री ने टेस्ला को अपनी कारों पर डिस्काउंट देने के लिए मजबूर कर दिया है। टेस्ला ने अपनी कारों के सबसे बड़े बाजार चीन में मंद चल रही बिक्री के बाद यह फैसला लिया है, जबकि यूरोप में भी कंपनी के हालात कुछ ठीक नहीं हैं। टेस्ला अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए ग्राहकों को लुभाने में जुट गई है। कंपनी अब फ्री लाइफटाइम सुपरचार्जिंग और सस्ती फाइनेंसिंग जैसे आकर्षक ऑफर दे रही है ताकि बिक्री में आई गिरावट को रोका जा सके।
विज्ञापन

क्या है टेस्ला का ऑफर

टेस्ला कारों पर दे रही है कई ऑफर्स - फोटो : टेस्ला
Tesla ने Foundation Series Cybertruck खरीदने वालों के लिए लाइफटाइम फ्री सुपरचार्जिंग की पेशकश की है, बशर्ते उन्होंने यह कार 28 फरवरी के बाद खरीदी हो। इसके अलावा, Model 3 के लिए 0% APR (ब्याज दर) या बिना डाउन पेमेंट के खरीदारी का विकल्प दिया जा रहा है। वहीं, पुराने Model Y वेरिएंट पर भी कंपनी ने छूट की घोषणा की है।

कंपनी ने अपने महंगे मॉडल X और S पर भी लाइफटाइम सुपरचार्जिंग की पेशकश की है। Tesla उम्मीद कर रही है कि ये ऑफर्स ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद करेंगे और कंपनी की गिरती बिक्री को वापस पटरी पर लाएंगे।

Tesla की बिक्री में भारी गिरावट

चीन, यूरोप में बिक्री घटी - फोटो : Tesla
Tesla के लिए साल की पहली तिमाही हमेशा थोड़ी धीमी होती है, लेकिन इस बार की मंदी गंभीर मानी जा रही है। खासकर चीन, जो Tesla का सबसे बड़ा बाजार है, वहां बिक्री 49% तक गिर गई है। फ्रांस में फरवरी में Tesla की रजिस्ट्रेशन 26% घटी, जबकि पूरे यूरोप में जनवरी में बिक्री 45% कम हो गई।

कैलिफोर्निया, जो अमेरिका में Tesla की सबसे बड़ी मार्केट है, वहां भी Model 3 की बिक्री 36% गिर चुकी है। इस गिरावट का असर Tesla के स्टॉक पर भी पड़ा है, और मंगलवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 4.7% गिर गए। साल 2024 की शुरुआत से अब तक Tesla के शेयर 30% तक टूट चुके हैं।
विज्ञापन

मस्क के राजनीतिक रुख से भी नाराज हुए ग्राहक

टेस्ला 2025 में हासिल करेगी ग्रोथ - फोटो : Tesla
Elon Musk की राजनीतिक बयानबाजी का असर भी Tesla की छवि पर पड़ रहा है। अमेरिका और यूरोप में उनकी विवादित राजनीतिक गतिविधियों की वजह से ग्राहकों में असंतोष बढ़ा है। कुछ Tesla मालिकों ने तो अपनी कारों पर ‘Anti-Musk’ स्टिकर तक चिपका दिए हैं, वहीं कई लोग Tesla की कारें बेचकर दूसरी कंपनियों की EV खरीद रहे हैं।

Tesla की अगली रणनीति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tesla के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी 2024 में आई गिरावट के बावजूद 2025 में ग्रोथ हासिल करेगी। हालांकि, Musk ने पहले जो 20-30% बिक्री बढ़ोतरी का अनुमान दिया था, उसे अब कंपनी ने दोहराया नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें