हादसे की वजह क्या थी?
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, 37 वर्षीय व्यक्ति 2025 Tesla Model Y (2025 टेस्ला मॉडल Y) चला रहा था, तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पहले कार ने सड़क पर चल रहे एक अन्य वाहन को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इसके बाद कार एक पेड़ से टकराई और तुरंत उसमें आग लग गई।
यह भी पढ़ें - Delhi Lok Adalat 2026: 10 जनवरी को ट्रैफिक चालान माफ कैसे करवाएं? जानें इसके लिए चाहिए होंगे कौन से कागजात?
ड्राइवर को कैसे बचाया गया?
हादसे के वक्त मौके पर मौजूद एक ऑफ-ड्यूटी नेपर्विल पुलिस अधिकारी ने बिना देर किए कार्रवाई की। उन्होंने जलती हुई कार से ड्राइवर को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। इसके तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात को संभाला।
यह भी पढ़ें - Vehicle Scrapping: भारत में वाहन स्क्रैपिंग की रफ्तार कितनी तेज हुई? गडकरी ने बताए कितने निजी और सरकारी वाहन हुए स्कैप
घटनास्थल पर क्या दिखा?
मौके से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में टेस्ला पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दी। सड़क और आसपास के हिस्से में मलबा बिखरा हुआ था। कार से काला धुआं उठता दिखा, जबकि दमकलकर्मी आग बुझाने और वाहन को ठंडा करने में जुटे रहे। हेलिकॉप्टरों की मदद से भी इलाके की निगरानी की गई।
ईवी में आग बुझाने के लिए कौन-सी तकनीक इस्तेमाल हुई?
फायर ब्रिगेड ने इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी में लगी आग को काबू में करने के लिए एक विशेष उपकरण का इस्तेमाल किया, जिसे "पोसाइडन नोजल" कहा जाता है। यह उपकरण खासतौर पर ईवी बैटरी में आग लगने की स्थिति में ठंडा करने और आग बुझाने के लिए बनाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस तकनीक से बैटरी को सुरक्षित तरीके से ठंडा करना संभव होता है।
यह भी पढ़ें - FASTag: फास्टैग वार्षिक पास को लेकर क्यों जारी की गई चेतावनी? धोखाधड़ी से बचने की अहम जानकारी
क्या टेस्ला में आग लगने के ऐसे मामले पहले भी सामने आए हैं?
यह पहला मामला नहीं है। सोशल मीडिया पर पहले भी टेस्ला वाहनों में आग लगने के वीडियो सामने आते रहे हैं। हाल ही में वायरल एक अन्य वीडियो में एक लाल टेस्ला कार चलते-चलते पीछे से आग पकड़ लेती है, जिसके बाद ड्राइवर तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी बना लेता है।