फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Showroom: भारत में दस्तक देने को तैयार टेस्ला, 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा पहला शोरूम

Fri, 11 Jul 2025 11:19 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla's First Showroom In India: इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला भारत में आधिकारिक तौर पर एंट्री करने जा रही है। 15 जुलाई को कंपनी मुंबई में अपना पहला 'एक्सपीरियंस सेंटर' लॉन्च करेगी, जो टेस्ला की भारत में बिक्री की शुरुआत का संकेत है।
विज्ञापन
टेस्ला कार शोरूम - फोटो : Tesla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला (Tesla) भारत में अपने कारोबार की शुरुआत के बेहद करीब पहुंच गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी 15 जुलाई को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है। यह शोरूम 'एक्सपीरियंस सेंटर' के रूप में काम करेगा, जहां ग्राहक टेस्ला कारों को करीब से देख सकेंगे और टेस्ट ड्राइव ले सकेंगे।
विज्ञापन


एलन मस्क के नेतृत्व वाली यह अमेरिकी कंपनी भारत में प्रवेश की तैयारी पिछले कुछ समय से कर रही थी। इसी साल मार्च में टेस्ला ने मुंबई में शोरूम के लिए लीज डील साइन की थी।

भारत में अपने कदम मजबूत करने के लिए टेस्ला ने हायरिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में उपयुक्त लोकेशन की तलाश में थी। अब 15 जुलाई को होने वाला शोरूम लॉन्च भारत में टेस्ला की बिक्री की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ला की यह पहल भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में प्रतिस्पर्धा को और तेज करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें