दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। जहां इस सेगमेंट में एलन मस्क की टेस्ला का दबदबा है, वहीं चीन की ईवी कंपनियां उन्हें कड़ी चुनौती दे रही हैं। इन कंपनियों की सफलता का असर इतना है कि जापान की दिग्गज कंपनियां निसान, होंडा और मित्सुबिशी भी एक साथ आने पर मजबूर हो गई हैं। चीन की सबसे बड़ी ईवी कंपनियों में से एक BYD (बिल्ड योर ड्रीम्स) ने हाल ही में अपनी रिकॉर्डतोड़ बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है।
BYD Dolphin Electric Car
- फोटो : BYD
बीवाईडी ने बनाया बिक्री का रिकॉर्ड
BYD ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में अपनी अब तक की सबसे बेहतरीन बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने 2024 में कुल 17.6 लाख बैटरी इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। जब इसमें हाइब्रिड वाहनों की बिक्री को शामिल किया गया, तो यह आंकड़ा 42.5 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया।
Tesla
- फोटो : iStock
टेस्ला बनी इलेक्ट्रिक कार किंग
वहीं, टेस्ला की बात करें तो, कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि 2024 में ग्लोबल मार्केट में उसकी इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स 17.9 लाख यूनिट्स की रही। जिनमें से कंपनी ने केवल चीन में 6,57,000 कारों को बेचा जो 2023 से 8.8% अधिक थी। ग्लोबल कार मार्केट में भी टेस्ला ने 12.8% की वृद्धि दर्ज की है। बता दें कि अमेरिका के बाद चीन टेस्ला की कारों का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
BYD eMAX Electric MPV
- फोटो : BYD
भारी डिस्काउंट से बढ़ी बीवाईडी की बिक्री
बीवाईडी की बिक्री में तेजी की एक प्रमुख वजह कंपनी की किफायती इलेक्ट्रिक कारों की रेंज है। बीवाईडी ने हाल ही में 10,000 डॉलर (करीब 8.5 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत वाली सीगुल हैचबैक इलेक्ट्रिक कार पेश की, जिसकी दिसंबर 2024 में ही 5 लाख यूनिट्स बिक गईं। चीन में इलेक्ट्रिक कारों की ताबड़तोड़ बिक्री की एक और वजह सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी है, जिसके चलते इलेक्ट्रिक कारों की खरीद पर ग्राहकों को भारी डिस्काउंट मिल जाता है।
इसके अलावा, हर ग्राहक वर्ग के लिए उसके बजट के अनुसार इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं। चीन में इलेक्ट्रिक कारों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी दुनिया भर में सबसे बेहतरीन है, जिसके चलते ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज को लेकर चिंता बहुत कम हो गई है।
Tesla
- फोटो : iStock
इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में टेस्ला और बीवाईडी के बीच सीधा मुकाबला है। जहां टेस्ला केवल बैटरी इलेक्ट्रिक कार बनाती है, वहीं बीवाईडी बैटरी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों सेगमेंट में काम करती है। बीवईडी 2022 से केवल बैटरी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें ही बना रही है।