फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Car: बिना ड्राइवर फैक्ट्री से मालिक के घर पहुंची टेस्ला कार, पहली बार हुई ऐसी कार डिलीवरी

Sun, 29 Jun 2025 01:28 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla Model Y Delivery: टेस्ला ने दुनिया को चौंकाते हुए पहली बार बिना ड्राइवर के कार डिलीवरी का कारनामा कर दिखाया है। फुली ऑटोनॉमस मॉडल Y कार ने फैक्ट्री से खुद चलकर ग्राहक के घर तक का सफर तय किया।
विज्ञापन
टेस्ला मॉडल Y - फोटो : Tesla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में नया इतिहास रच दिया है। दुनिया में पहली बार एक इलेक्ट्रिक कार ने बिना किसी ड्राइवर या रिमोट ऑपरेटर की मदद के खुद फैक्ट्री से चलकर सीधे ग्राहक के घर तक का सफर तय किया। इस ऐतिहासिक कार का नाम है टेस्ला मॉडल Y, जिसे कंपनी ने फुली ऑटोनॉमस यानी पूरी तरह से अपने आप चलने वाला बनाया है।
विज्ञापन


टेस्ला ने इस खास डिलीवरी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार सड़क पर ट्रैफिक लाइट्स, अन्य वाहनों और पैदल यात्रियों के हिसाब से अपने आप निर्णय ले रही है। कार सिग्नल पर रुकती है और रास्ता साफ होने पर फिर से चल पड़ती है।

यह भी पढ़ें: क्या होता है ABS, कैसे करता है काम, जानिए दोपहिया वाहनों में क्यों जरूरी है ये फीचर
विज्ञापन


ऑटोपायलट मोड पर चली कार
कंपनी के मुताबिक, यह डिलीवरी अमेरिका के टेक्सास शहर में की गई। कार ने 116 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ हाईवे, शहर की सड़कों और पार्किंग एरिया को सफलतापूर्वक पार किया। टेस्ला के ऑटोपायलट प्रमुख अशोक एलुस्वामी ने जानकारी दी कि यह सफर पूरी तरह सुरक्षित और मानवीय हस्तक्षेप के बिना पूरा किया गया।

कितनी है कीमत?
टेस्ला मॉडल Y को पहली बार मार्च 2019 में लॉन्च किया गया था। इसे अब फुली ऑटोनॉमस फीचर के साथ अपडेट किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 40,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 34 लाख रुपये) रखी गई है। यह तीन वैरिएंट- रियर व्हील ड्राइव, लॉन्ग रेंज और परफॉर्मेंस वर्जन में उपलब्ध है। टॉप मॉडल की कीमत लगभग 60,000 डॉलर (करीब 51 लाख रुपये) है।
 

रोबोटैक्सी सर्विस भी शुरू
इस डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही टेस्ला ने अमेरिका के ऑस्टिन शहर में रोबोटैक्सी सर्विस की शुरुआत की थी। हालांकि उसमें सुरक्षा कारणों से एक एक्सपर्ट इंसान को कार में बैठाया गया था। इसमें एक राइड की कीमत 4.20 डॉलर यानी लगभग 364 रुपये है। यह सेवा फिलहाल एक सीमित इलाके में सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक उपलब्ध है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिरी सांसे गिन रहीं हैचबैक कारें, बिक्री हुई धड़ाम! जानिए ऑटो इंडस्ट्री में क्या है संकट

हालांकि आम जनता के लिए यह सुविधा कब उपलब्ध होगी, इसकी कोई समयसीमा टेस्ला ने नहीं बताई है। लेकिन कंपनी के सीईओ मस्क ने वादा किया है कि जल्द ही इसे अमेरिका के अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें