Kyoro+ के फीचर्स - पावर और स्पीड
कंपनी का कहना है कि Kyoro+ को खासतौर पर भारत के शहरी माहौल और यहां की सड़कों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें जापान की उन्नत तकनीक और भारतीय लोगों की जरूरतों का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। यह इलेक्ट्रिक ऑटो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 200 किलोमीटर तक चल सकता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी शानदार रेंज है। इसकी रफ्तार भी कमाल की है। यह सिर्फ 5.6 सेकंड में 0 से 28 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो शहर के अंदर तेज और सुरक्षित यात्रा के लिए काफी है।
इसकी सबसे खास बात यह है कि यह वाहन 22 प्रतिशत की ऊंचाई वाली चढ़ाई पर भी, पूरी तरह भरे होने के बावजूद, बिना किसी दिक्कत के चल सकता है। यानी पहाड़ी इलाकों या ओवरब्रिज पर भी इसे चलाना आसान है।
बैठने और लगेज के लिए बड़ा स्पेस
अंदर से Kyoro+ में बैठने की अच्छी-खासी जगह दी गई है, जिससे सवारी आराम से सफर कर सके। साथ ही, इसमें बड़ा लगेज स्पेस भी दिया गया है, जिससे यात्रियों का सामान आसानी से रखा जा सके। कुल मिलाकर, यह गाड़ी स्मार्ट टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और आराम का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
यह भी पढ़ें - Largest Road Infrastructure: दुनिया के सबसे बड़े रोड नेटवर्क वाले पांच देश, जानें भारत की रैंकिंग
बुकिंग और फाइनेंस
कंपनी की Terra Finance (टेर्रा फाइनेंस) स्कीम के तहत जीरो डाउन पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। ग्राहक इसे Terra Motors की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से बुक कर सकते हैं।
भारत के ईवी सेक्टर में टेरा मोटर्स की पकड़
टेरा मोटर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर गो सुजुकी ने कहा कि, "भारत में हमने पिछले 10 सालों में मैन्युफैक्चरिंग और ऑपरेशंस के दम पर ईवी मार्केट में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हमने अब तक 1 लाख से ज्यादा L3 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे हैं और खासकर पूर्वी भारत में हमारा दबदबा है।"
जीरो डाउन पेमेंट फाइनेंस स्कीम
उन्होंने आगे कहा, "हमने अब तक ई-रिक्शा से क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा दिया है, लेकिन अब Kyoro+ के जरिए हम भारत की सड़कों पर ट्रांसपोर्ट को नए मायनों में परिभाषित कर रहे हैं। हमारा जीरो डाउन पेमेंट फाइनेंस स्कीम हर ग्राहक को बेहतरीन विकल्प चुनने की आजादी देता है।"
यह भी पढ़ें - Volkswagen Golf GTI: फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई परफॉर्मेंस हैचबैक भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Toru Tokushige, Founder & CEO of Terra Motors with Shehzad Poonawalla, National Spokesperson of BJP
- फोटो : Terra Motors India
टेरा मोटर्स का सपना - ईवी मोबिलिटी में नंबर 1 बनना
कंपनी के संस्थापक और सीईओ तोरु टोकोशिगे ने इस मौके पर कहा, "भारत हमारे लिए सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बाजार है। हम यहां लगातार इनोवेशन के जरिए ईवी सेक्टर में नंबर 1 बनने की ओर अग्रसर हैं। जब Kyoro+ भारत की सड़कों पर दौड़ेगा, तो वह हमारे लिए गर्व का पल होगा। हमें भरोसा है कि इसका डिजाइन और परफॉर्मेंस भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में नया मानक स्थापित करेगा। हम इस नजरिए को वास्तविकता बनाने के लिए अपने साझेदारों और ग्राहकों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।"
यह भी पढ़ें - Monsoon Bike Riding Tips: मानसून में बाइक चलाने की तैयारी कैसे करें? हर राइडर के लिए जरूरी टिप्स
जापान से भारत तक ईवी क्रांति का सफर
Terra Motors Corporation (टेरा मोटर्स कॉर्पोरेशन) की शुरुआत अप्रैल 2010 में जापान के टोक्यो में हुई थी। यह कंपनी दो और तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की अग्रणी निर्माता है। भारत के अलावा इसके प्लांट बांग्लादेश, वियतनाम और जापान में भी हैं। टेर्रा मोटर्स भारत, नेपाल, ताइवान और थाईलैंड जैसे दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजारों में अपनी सेवाएं देती है।
टेरा मोटर्स ने 2014 में भारत में कदम रखा था और तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। और 2024 तक 400 से ज्यादा डीलरशिप बना ली हैं। कंपनी की ईवी चार्जिंग डिवीजन Terra Charge (टेरा चार्ज) का लक्ष्य भारत में 1,000 चार्जिंग पॉइंट लगाना है। ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल को सपोर्ट किया जा सके। टेरा मोटर्स 'मेक इन इंडिया' अभियान को भी समर्थन देती है और लगातार सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इनोवेटिव समाधान पेश कर रही है।
यह भी पढ़ें - Lotus Eletre: किंग चार्ल्स अब करेंगे इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की सवारी! जानें लोटस इलेट्रे की खूबियां