Compact SUV: भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में मुकाबला धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसी रेस में अब निसान की टेक्टॉन शामिल हो चुकी है। जो रेनो डस्टर को सीधे टक्कर दे रही है। आइए जानते हैं कि इन दोनों मॉडल्स में कीमत, इंजन और वेरिएंट्स के हिसाब से एक-दूसरे से कितनी अलग हैं और आपके लिए कौन-सी बेस्ट है?
Nissan Tekton Vs Renault Duster: निसान की लॉन्चिंग के साथ ही एसयूवी बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। ग्राहकों के लिए सबसे दिलचस्प बात यह है कि निसान टेक्टॉन और रेनो डस्टर दोनों की शुरुआती कीमत लगभग एक जैसी रखी गई हैं। हालांकि इंजन विकल्पों और वेरिएंट्स में अंतर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: किसमें मिलते हैं ज्यादा विकल्प?
अगर 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की बात करें, तो निसान टेक्टॉन ग्राहकों काे ज्यादा विकल्प देती है। इस इंजन के साथ कंपनी ने कुल छह वेरिएंट पेश किए हैं। इनमें विसिया, विसिया+, एसेंटा, कनेक्टा, टेकना और टेकना+ शामिल हैं।
वहीं, रेनो डस्टर के1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ तीन प्रमुख वेरिएंट उपलब्ध हैं। इनमें ऑथेंटिक, इवोल्यूशन और टेक्नो हैं। दोनों SUV के इस इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: मैनुअल और DCT दोनों का विकल्प
जो ग्राहक ज्यादा पावर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चाहते हैं, उनके लिए दोनों ही कंपनियां 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन देती हैं।
निसान टेक्टॉन के 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ एन-कनेक्टा, टेक्ना, असेंटा और टेक्ना+ वेरिएंट उपलब्ध हैं। इनमें एन-कनेक्टा और टेक्ना मैनुअल (MT) और DCT ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आते हैं, जबकि असेंटा और टेक्ना+ केवल डीसीटी ऑटोमैटिक विकल्प के साथ पेश किए गए हैं।
वहीं, रेनो डस्टर के 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इवोल्यूशन, टेक्नो, टेक्नो+ और आइकॉनिक वेरिएंट मिलते हैं। इन सभी वेरिएंट्स में ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार मैनुअल (MT) या DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चुन सकते हैं।
विज्ञापन
दोनों एसयूवी में बड़ अंतर क्या हैं ?
दोनों ही एसयूवी की शुरुआती कीमत लगभग एक जैसी है, लेकिन 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल सेगमेंट में रेनो डस्टर के कुछ वेरिएंट अपेक्षाकृत कम कीमत पर उपलब्ध हैं।
वहीं, दूसरी तरफ निसान टेक्टॉन की सबसे बड़ी ताकत इसके ज्यादा वेरिएंट्स हैं। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत, बजट और फीचर पसंद के हिसाब से ज्यादा विकल्प मिलते हैं।
जबकि, रेनो डस्टर कुछ वेरिएंट्स में अधिक किफायती डीसीटी ऑटोमैटिक विकल्प देकर उन ग्राहकों को आकर्षित करती है, जो ऑटोमैटिक एसयूवी खरीदना चाहते हैं।
अगर आप इन दोनों एसयूवी में से किसी एक को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो केवल कीमत देखकर कोई भी फैसला न लें। खरीदने से पहले एक बार टेस्ट ड्राइव जरूर करें और सेफ्टी फीचर्स, इंफोटेनमेंट सिस्टम, केबिन कम्फर्ट, सर्विस नेटवर्क तथा मेंटेनेंस लागत की भी तुलना करें।
अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा वेरिएंट्स और विकल्प हैं, तो निसान टेक्टॉन एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, लेकिन अरग कुछ इंजन और ट्रांसमिशन कॉम्बिनेशन में बेहतर कीमत की तलाश में हैं, तो एक बार रेनो डस्टर के बारे में जरूर देखें।