फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car: कार के 3 एडवांस फीचर, जिन्होंने पार्किंग के झंझट से दिला दिया छुटकारा, सीखिए परफेक्ट पार्किंग के गुर

Mon, 06 Jan 2025 01:09 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car Parking Features: आज की आधुनिक तकनीकों ने कार पार्किंग को इतना आसान बना दिया है कि न सिर्फ नए ड्राइवर्स, बल्कि अनुभवी लोग भी इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी टेक्नोलॉजी के बारे में, जो आपकी कार पार्किंग की मुश्किलों को चुटकियों में हल कर देंगी।
विज्ञापन
Car Parking - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाड़ी चलाना तो कई लोग जानते हैं, लेकिन बात जब इसे सही तरीके से पार्क करने की आती है, तो अच्छे-अच्छे ड्राइवर के भी हाथ-पैर फूल जाते हैं। खासकर तब, जब दो गाड़ियों के बीच या किसी तंग जहग में कार पार्क करनी हो। लेकिन टेक्नोलॉजी ने इस समस्या का शानदार समाधान ढूंढ लिया है।
विज्ञापन


आज की आधुनिक तकनीकों ने कार पार्किंग को इतना आसान बना दिया है कि न सिर्फ नए ड्राइवर्स, बल्कि अनुभवी लोग भी इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी टेक्नोलॉजी के बारे में, जो आपकी कार पार्किंग की मुश्किलों को चुटकियों में हल कर देंगी।

रियर पार्किंग सेंसर - फोटो : Amar Ujala
1. पार्किंग सेंसर (Parking Sensors)
आज के समय में कई कार मॉडल्स में फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड फीचर के रूप में मिलते हैं। हालांकि फ्रंट पार्किंग सेंसर अभी सिर्फ चुनिंदा गाड़ियों में उपलब्ध हैं, लेकिन रियर सेंसर लगभग हर गाड़ी में दिए जा रहे हैं।

अगर आपकी गाड़ी में यह फीचर नहीं है, तो इसे आप आसानी से मार्केट या ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर से लगवा सकते हैं। ये सेंसर गाड़ी के आसपास मौजूद किसी भी चीज का पता लगाकर आपको अलर्ट करते हैं। जैसे ही कार दीवार या किसी दूसरी गाड़ी के पास पहुंचती है, सेंसर तेज आवाज करने लगते हैं, जिससे ड्राइवर सतर्क हो जाता है।

Rear Parking Camera - फोटो : Suzuki
2. रियर पार्किंग कैमरा (Rear Parking Camera)
पार्किंग सेंसर और रियर कैमरा में सबसे बड़ा अंतर यह है कि सेंसर केवल अलर्ट करते हैं, जबकि कैमरा स्क्रीन पर गाड़ी के पीछे का पूरा नजारा दिखाता है। रियर पार्किंग कैमरा की मदद से गाड़ी को पार्क करना बेहद आसान हो जाता है, क्योंकि ड्राइवर को रियल-टाइम व्यू मिलता है। अगर आपकी गाड़ी में यह फीचर नहीं है, तो इसे भी आसानी से इंस्टॉल कराया जा सकता है। आजकल बाजार में अच्छे क्वालिटी वाले कैमरे किफायती दामों में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

360 Degree Camera - फोटो : Amar Ujala
3. 360 डिग्री कैमरा (360 Degree Camera)
360 डिग्री कैमरा आधुनिक गाड़ियों में मिलने वाला एक शानदार फीचर है। पहले यह फीचर केवल प्रीमियम गाड़ियों में आता था, लेकिन अब यह मिड-रेंज कारों में भी दिया जाने लगा है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से ड्राइवर गाड़ी के चारों ओर का व्यू स्क्रीन पर देख सकता है। इससे संकरी जगहों पर गाड़ी पार्क करना या तंग सड़कों पर ड्राइव करना बेहद आसान हो जाता है। खास बात यह है कि इसे भी अलग से लगवाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें