हाल ही में बजाज ने अपनी 250cc बाइक Pulsar F250 को भारतीय बाजार में बंद किया था, और अब कंपनी ने अपनी दो और बाइक मॉडलों को बंद किर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pulsar F250 के बाद कंपनी ने प्लेटिना 110 एबीएस (Platina 110 ABS) और सीटी 125एक्स (CT 125X) को भी बंद कर दिया है। कंपनी द्वारा मॉडलों को बंद करने के पीछे की वजह कम बिक्री को बताया जा रहा है।
Bajaj Platina ABS
- फोटो : Bajaj
Platina और CT थीं ब्रांड की सबसे पुरानी बाइक्स
Platina और CT भारत में बजाज की सबसे पुरानी और भरोसेमंद मॉडलों में से एक हैं। ये अपने हाई माइलेज और किफायती दाम के लिए जानी जाती हैं। Platina 110 को कंपनी ने ABS के साथ बेच रही थी, लेकिन इसे ब्रांड की रेंज से हटा दिया गया है। हालांकि, इसका स्टैंडर्ड वर्जन अभी भी बिक्री में है। बजाज प्लेटिना 110 एबीएस 115.45 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन में बेची जा रही थी, जो 8.48 बीएचपी की पावर और 9.81 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
Bajaj CT 125X
- फोटो : Bajaj
वहीं, CT 125X की बात करें, तो इसे CT 110 के अपग्रेड के रुप में पेश किया गया था। इसमें कंपनी ने 124.4 सीसी का सिंगल-सिलेंडर फ्यूल एफिशिएंट इंजन दिया था जो 10 बीएचपी की पावर और 11 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।