पेट्रोल और सीएनजी के साथ ईवी वर्जन भी आएगी?
- पावरट्रेन की बात करें तो मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड CNG पावरट्रेन के जारी रहने की उम्मीद है मौजूदा आउटपुट के अनुसार पेट्रोल मोड में इंजन 86 PS और 113 Nm का आउटपुट देता है।
- वहीं सीएनजी मोड में यह 75.5 PS और 96.5 Nm का आउटपुट देता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और AMT शामिल रहने की उम्मीद है।
- इसके अलावा एरिस.ईवी के आने की भी चर्चा है। यानी अगर यह योजना आगे बढ़ती है, तो नई पहचान के साथ टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लाइनअप का हिस्सा बन सकता है।
कब होगी लॉन्च?
- रिपोर्ट के अनुसार, नए टाटा एरिस 25 सितंबर 2026 को लॉन्च हो सकती है। हालांकि, यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि लॉन्च डेट और एरिस नाम को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
- अगर यह मॉडल नए नाम, रिफ्रेश्ड डिजाइन और नए फीचर्स के साथ आता है, तो टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान लाइनअप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
सेडान सेगमेंट में टिगोर के सामने बड़ी चुनौती
संभावित रीब्रांडिंग ऐसे समय में सामने आई है जब टिगोर की बिक्री अपने कॉम्पैक्ट सेडान प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में पीछे चल रही है। मासिक वॉल्यूम करीब एक हजार यूनिट्स के आसपास रहे हैं। इसके मुकाबले होंडा अमेज करीब 4 हजार, ह्यूंदे ऑरा करीब 6-7 हजार और मारुति डिजायर करीब 18-20 हजार यूनिट्स की बिक्री के स्तर पर हैं। ऐसे में नया नाम, रिफ्रेश्ड स्टाइलिंग और अतिरिक्त फीचर्स टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान को अलग पहचान देने की कोशिश हो सकते हैं।